ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या पिता ने कहा- आरोपी करता था छेड़खानी

छतरपुर। नौगांव कस्बे में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने छेड़खानी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। लड़की के पिता ने घर में किराए पर रहने वाले युवक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने युवक पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नौगांव कस्बे में रहने वाली लड़की का परिवार मजदूरी का काम करता है। रात को सभी लोग रोज की तरह खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब उठे तो उनकी बेटी बगल वाले कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के बाद शव फंदे से उतारकर पीएम कराया और शव स्वजन को सौंप दिया है।

लड़की के पिता ने बेटी की मौत के लिए पड़ोस के घर में किराए से रहने वाले युवक बालमुकुंद को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि घटना के पहले दोपहर में जब बेटी स्कूल से घर लौट रही तभी युवक ने रास्ते में छेड़खानी की। उसके बाद शाम के समय सूना घर पाकर युवक ने घर में घुसकर बेटी के साथ ज्यादती की। इसी बीच लड़की का छोटा भाई वहां आ गया।

आरोपी बालमुकुंद के साथ उसका विवाद हुआ। विवाद के दौरान बालमुकुंद ने भाई-बहन को धारदार हथियार दिखाकर जान से मार डालने की धमकी दी और भाग गया। मृतका के पिता ने आरोपित युवक पर उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button