ब्रेकिंग
Classical Dance Festival Delhi: कुचिपुड़ी, ओडिसी और भरतनाट्यम की भव्य प्रस्तुतियां, जानें 2 से 4 अक्... Heavy Rain Alert India: मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाकों में चलेंगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार... Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,...
मनोरंजन

Mission Impossible 7 के लिए एक दिन में 29 बार आसमान से कूदे टाॅम क्रूज सामने आया BTS वीडियो

 मिशन इम्पाॅसिबल फ्रेंचाइजी डेड रेकनिंग पार्ट 1 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के फर्स्ट रिव्यू के साथ बीटीएस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन सीक्वेंस को दिखाया गया है। इस सीक्वेंस को शूट करने के लिए उन्होंने खुद ट्रेन बनाई है। ये फिल्म अपने शानदार एक्शन और डरावने स्टंट्स के लिए जानी जाती है। फिल्म में टाॅम क्रूज बेहतरीन एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। इस पार्ट में कुछ ऐसे सीन्स हैं, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं। टाॅम क्रूज एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपने एक्शन सीन्स खुद करने के लिए जाने जाते हैं

टाॅम के बेहतरीन स्टंट्स

एक बार फिर टाॅम ने अपने एक्शन से लोगों को हैरान कर दिया। मिशन इम्पाॅसिबल डेड रेकनिंग पार्ट 1 जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले एक बीटीएस वीडियो सामने आया है, जिसे देख दर्शक फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं। इस वीडियो को टाॅम क्रूज ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस फिल्म में टाॅम क्रूज आईएमएफ एजेंट एथन हंट के रोल में स्टंट्स करते दिखने वाले हैं। बीटीएस वीडियो में फिल्म का ट्रेन सीक्वेंस दिखाया गया है। साथ ही इसमें टॉम पहाड़ों और नदियों के बीच स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

को स्टार ने शेयर किया एक्शन एक्सपीरियंस

साल 1996 में आई फिल्म मिशन इम्पाॅसिबल से मिशन सीरीज की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म के हर पार्ट में टाॅम खतरनाक स्टंट करते दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे फिल्म के पार्ट बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे स्टंट का लेवल भी ऊपर जा रहा है। मिशन इम्पॉसिबल 7 से टाॅम की को स्टार ने बताया कि कैसे टाॅम स्टंट करने के बाद भी एनर्जी से भरपूर रहते थे। अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि टाॅम एक दिन में 29 बार आसमान से छलांग मारी। उन्होंने स्काईडाइविंग जैसा खतरनाक स्टंट 29 बार किया। इन सबके बाद भी टाॅम काफी रिलैक्स रहते थे। इस फिल्म में टाॅम ने अपने करियर के सबसे जानलेवा स्टंट किए। सामने आए वीडियो में टाॅम खाई में मोटरसाइकिल कूदाने से लेकर स्पीड फ्लाइंग करते दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button