ब्रेकिंग
Amitabh Bachchan Apology: ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी,... भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया में हुआ ... Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में रिलायंस के जियो का धमाकेदार डेब्यू, 30,200 करोड़ के मेगा आ... भारत बना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक्सपोर्ट पहुंचा 1 लाख करोड़ के ... ग्वालियर में मोबाइल पर श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर खूनी संघर्ष, पति ने तलवार से पत्नी पर किया जा... Gaya Cyber Fraud Case: बिहार में चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मिनी कॉल सेंटर, लोन और क्रेडिट क... Punjab News: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान को पुल... Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर... Ahoi Ashtami Vrat 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें... Indian Railways Door-to-Door Parcel Service: अब घर से पिक होगा और डेस्टिनेशन पर पहुंचेगा पार्सल, रेल...
मध्यप्रदेश

मिनाई के जंगल में मिला दो सप्ताह से लापता युवती का कंकाल

बालाघाट/उकवा। रूपझर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी सोनेवानी के ग्राम उसकालचक्र में आने वाले मिनाई के जंगल में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती का कंकाल मिला हैं। जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर स्वजनों द्वारा रीना इड़पांचे के रूप में की गई, जो अपने घर से पिछले दो सप्ताह से लापता थी। बताया गया है कि ग्राम उसकालचक्र निवासी एक व्यक्ति सुबह जंगल की तरफ गया था, जहां उसने एक पेड़ पर कंकाल देखा। जिसकी जानकारी गांव में आकर बताया। जिसमें मिल्का बाई इड़पांचे को संदेह होने पर सोनेवानी पुलिस चौकी में जाकर अवगत करावाया गया। सूचना मिलते ही मौकास्थल पर रूपझर थाना व सोनेवानी पुलिस बल पहुंचा। जिसके बाद बालाघाट से एफएसएल टीम को बुलाकर हड्डियां बरामद की गई।

25 जून से लापता थी युवती

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सोनेवानी अंतर्गत ग्राम उसकालचक्र निवासी एक 19 वर्षीय युवती 25 जून से अपने घर से लापता थी। जिसकी स्वजनों द्वारा पतासाजी की जा रही थी, लेकिन सोनेवानी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाएं थे। शनिवार को जंगल में पेड़ पर सफेद दुपट्टा से फंदे पर झूलते हुए एक हड्डी दिखाई दी और अन्य हड्डियां जमीन पर गिरी हुई थी। इसकी सूचना मिलने पर दिलीप इड़पांचे की मां मिल्का बाई इड़पांचे ने मौके पर जाकर सफेद दुपट्टे को देखकर नातिन रीना इड़पांचे के रूप में पहचान की। मृतका के कंकाल को देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव को किसी जंगली जानवरों द्वारा खा लिया गया होगा या फिर पुराना शव होने की वजह से हड्डियां नीचे गिरी होगी। हालांकि यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा सेंपल

पुलिस के अनुसार मानव कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही इसके अवशेष के सेंपल को डीएनए जांच के लिए भोपाल की लैब भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि डीएनए जांच के बाद ही यह सच निकलकर सामने आ जाएगा कि सच में मानव कंकाल उसी लापता युवती का है जिसकी पहचान स्वजनों ने की है या शव किसी और का है। डीएनए रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस मामले की जांच के लिए आगे बढ़ेगी।

इनका कहना है..

उसकालचक्र गांव के मिनाई वाले जंगल में एक मानव कंकाल फंदे पर झूलते हुए मिला हैं। शेष हड्डियां नीचे गिरी हुई थी।मृतका के कपड़ों के आधार पर उसके स्वजनों द्वारा पहचान की गई है। मृतका 25 जून से घर से बिना बताए लापता थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी व थाना में दर्ज नहीं थी। फिलहाल हड्डियां बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए परसवाड़ा भिजवाया गया है। वहां से डीएनए के लिए भोपाल सेंपल भिजवाया जाएगा। उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह कंकाल उसकालचक्र निवासी 19 वर्षीय युवती का है या नहीं। वहां की रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।–वीरेंद्र वरकड़े, थाना प्रभारी, पुलिस थाना रूपझर

Related Articles

Back to top button