ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मनोरंजन

72 Hoorain Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई 72 हूरें सिर्फ इतना किया कलेक्शन

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म ’72 हूरें’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी बवाल हुआ था। द केरल स्टोरी की तरह ही इस फिल्म को लोगों ने रिलीज न करने की मांग की थी। लेकिन आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। संजय पूरन सिंह के निर्देशन में बनी 72 हूरें फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म की कहानी लोगों को शुरू में काफी पसंद आई थी। दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डगमगा गई है। फिल्म ने अपने रिलीज के दो दिनों में काफी कम कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई 72 हूरें

72 हूरें फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। वहीं इस फिल्म को अशोक पंडित ने प्रोड्यूस किया है। जिस तरह से फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी हो रही थी, उसे देखकर लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिल्म को अपनी कंट्रोवर्सी का फायदा नहीं मिला और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 35 लाख की कमाई की। ऐसे में फिल्म के लिए ये काफी कम कलेक्शन था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार 8 जुलाई को फिल्म 45 लाख की कमाई कर पाई है। इस हिसाब से फिल्म दो दिनों में अभी तक करोड़ भी नहीं कमा पाई है।

करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटती दिखाई दे रही है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से फिल्म का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म निर्देशक ने सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन का एक वीडियो भी शेयर किया है। 72 हूरें फिल्म की कहानी बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे लोगों का ब्रेनवाश करके उन्हें आतंकवाद की ओर बढ़ाया जाता है। फिल्म में आतंकवाद और आतंकवादी बनने की कहानी को दिखाया गया है। ये दो आतंकवादियों की कहानी है, जिन्होंने मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया में बम धमाके को अंजाम दिया। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button