ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
खेल

पाक टीम विश्व कप खेलने भारत आएगी या नहीं बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता में हाई प्रोफाइल कमेटी करेगी फैसला

 इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले क्रिकेट वनडे विश्व कप में अपनी टीम को भेजने या नहीं भेजना पर फैसला लेने के लिए पाकिस्तान सरकार ने हाई प्रोफाइल कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के अध्यक्ष विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हैं।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के हलावे से समाचार एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी है। बता दें, पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी सरकार से टीम को भारत भेजने की अनुमति मांगी थी।

IND vs PAK: अहमदाबाद पर भी था पाकिस्तान को एतराज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। आर्थिक मोर्चे पर बुरे दौर से गुजर रहे पीसीबी की दिली तमन्ना है कि भारत के साथ कोई सीरीज या कुछ मैच हो जाएं, ताकि तंगी दूर हो, लेकिन भारत का साफ कहना है कि आतंकवाद और खेल, दोनों साथ नहीं चल सकते।

यही कारण है कि भारत ने एशिया कप खेलने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उसने धमकी दी थी कि यदि भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आया तो उसकी टीम भी विश्व कप खेलने भारत नहीं जाएगी।

इसके बाद आईसीसी ने याद दिलाया था कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने के लिए करार किया है और उसे यह करार हर हाल में पूरा करना होगा। जब विश्व कप का शेड्यूल जारी हुआ, तब भी पाकिस्तान ने गुजरात के अहमदाबाद में खेलने पर आपत्ति दर्ज करवाई थी, हालांकि आईसीसी ने इसे भी खारिज कर दिया था।

Related Articles

Back to top button