ब्रेकिंग
RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय... Ranchi News Update: 'निगम की जमीन पर बनेगा हेल्थ सेंटर'; आजाद बस्ती में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन ... Dhanbad Bus Accident: गयाजी से कोलकाता जा रही महारानी बस धनबाद में पलटी; 8 यात्री घायल, 6 की हालत गं... Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय...
मध्यप्रदेश

अतिथि शिक्षक ने प्रवेश के लिए विद्यार्थी से वसूले चार हजार रुपये

इंदौर। प्रवेश के नाम पर एक अतिथि शिक्षक ने विद्यार्थी से चार हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। छात्र और शिक्षक के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग वायरल हो गई। इसके बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष ने कार्रवाई की और विभाग से शिक्षक को हटा दिया। इसे लेकर कुलपति डा. रेणु जैन ने नाराजगी जताई है। छात्र ने रिकार्डिंग इंटरनेट मीडिया में अपलोड की है।

दरअसल, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नान सीईटी काउंसलिंग करवाई जाती है। इन दिनों विभाग स्तर पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। प्रत्येक विभाग की अपनी प्रवेश समिति बनी है। ऐसा ही सामाजिक विज्ञान अध्ययनशाला में समिति बनी है, जिसमें अतिथि शिक्षक सोहेल खान को सदस्य बनाया है। पूर्व विद्यार्थी दीप श्रीमाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक रिकार्डिंग अपलोड की। प्रवेश के नाम पर सोहेल खान पर तीन से चार हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री, गृह मंत्री से शिकायत

छात्र ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय से शिकायत की है। तत्काल आडियो रिकार्डिंग बहुप्रसारित हो गई। इसे लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने विभागाध्यक्ष डा. रेखा आचार्य से चर्चा की। रिकार्डिंग सुनने के बाद आवाज सोहेल खान से मिली। विभागाध्यक्ष ने अतिथि शिक्षक को निलंबित कर दिया।

जारी किया निलंबन आदेश

अतिथि शिक्षक सोहेल ने सामाजिक विज्ञान अध्ययनशाला से ही एमबीए किया है। विभागाध्यक्ष डा. रेखा आचार्य का कहना है कि अतिथि शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। रिकार्डिंग में स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वे किस विद्यार्थी को प्रवेश देने की बात कर रहे थे?

Related Articles

Back to top button