ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

सीएम की मां बिंदेश्वरी के नाम पर बने उद्यान का किया लोकार्पण मां को याद कर मुख्यमंत्री हुए भावुक

बालोद। जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरदा (ट) में सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर बने उद्यान का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही मां बिंदेश्वरी की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं उद्यान में ही सीएम बघेल ने चंदन का पौधा रोपित किया।

कार्यक्रम में पहुंचने के पूर्व सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना की। सीएम भूपेश के आगमन पर स्कूली छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय नेताओं ने बघेल का स्वागत किया। जिसके बाद सीएम बघेल छत्तीसगढ़ महतारी के चैलचित्र की पूजा अर्चना कर मंच में पहुचे, जहां सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

मंच पर महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़ियाँ, क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरे, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष जागृत सोनकर, क्षेत्र के जनपद सदस्य राजेश साहू, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी डॉ. जितेंद्र यादव मौजूद रहे।

माया की याद में भावुक हुए सीएम

इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद की मांग पर बिंदेश्वरी उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं उद्यान में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये औऱ खरखरा नदी से मेन रोड टटेंगा तक साढ़े तीन किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा के उन्नयन की घोषणा की।

अपने संबोधन के पूर्व सीएम बघेल भावुक नजर आये। अपनी मां की याद में उनका गला भर आया। कुछ देर मंच में खामोश रहे और संबोधन देने मना करते नजर आये। लेकिन कार्यक्रम में पहुंची भीड़ उन्हें सुनना चाहती थी। लोगों के आग्रह पर सीएम बघेल में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि माँ हमेशा कहती थी गरीब किसान सबकी सेवा करनी है। वही मंच के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने कहा कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ आकर झूठ बोलते है। पूर्व की रमन सरकार सिर्फ कमीशनखोरी की सरकार थी। पहले के छत्तीसगढ़ और आज के छत्तीसगढ़ में काफी अंतर है।

सेल्फी लेने दिखा क्रेज

भूपेश बघेल युवाओं, बच्चों में बेहद ही लोकप्रिय है। पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं, बच्चो एवं गांव के ग्रामीणों में सीएम भूपेश बघेल के साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा। और लोकप्रिय व चहेते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सेल्फी खिंचवाते नजर आए।

Related Articles

Back to top button