ब्रेकिंग
‘मैं अपने बयान पर अटल हूं…’, मुस्लिमों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड बनाने की अपील पर बोलीं BJP विधाय... होली के दिन कितने बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं? DMRC ने दिया बड़ा अपडेट बिहार पुलिस में 19 हजार 838 सिपाहियों की होगी भर्ती, CM नीतीश कुमार का रोजगार अभियान होली पर थाने में हाजिरी देंगे गुंडे, गैर हाजिर होने पर जाएंगे जेल भोपाल में सुबह सुबह पुलिस महकमें में हड़कंप, तीन बड़े स्कूलों और फॉरेंसिक लैब को बम से उड़ाने की मिल... मध्य प्रदेश लॉजिस्टिक्स सेक्टर में नए निवेश की बढ़ी संभावनाएं : मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर विधानसभा परिसर में नकली सांप लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा विधायक बोले- सभी कांग्रेसी एक दूसरे ... कमलनाथ ने सरकार पर लगाए महाकाल की जमीन पर कब्जा करने के आरोप, बोले-फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई... पोर्न वीडियो दिखाकर नाबालिग से की छेड़छाड़! शोर मचाने पर मस्जिद में जा छिपा आरोपी, गरमाया माहौल

सीधी हादसे पर CM मोहन ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए किया आर्थिक मदद का ऐलान

भोपाल : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए दर्दनाक हादसे पर  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे के में जान गंवाने वाले 8 मृतकों के परिजनों और घायलों के बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।”

एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा- सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

देर रात जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया, साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है।

सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को ₹1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

ऐसे हुआ हादसा…

बता दें कि सीधी के कोतवाली थाना अंतर्गत जीप और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, 13 लोग घायल हैं जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, घायलों में 6 बच्चे भी हैं। गंभीर घायलों को तत्काल रीवा मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।  बताया जा रहा है कि जीप में 21 लोग सवार थे। सभी लोग मटिहानी से मुंडन संस्कार के लिए निकले थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

‘मैं अपने बयान पर अटल हूं…’, मुस्लिमों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड बनाने की अपील पर बोलीं BJP विधायक केतकी सिंह     |     होली के दिन कितने बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं? DMRC ने दिया बड़ा अपडेट     |     बिहार पुलिस में 19 हजार 838 सिपाहियों की होगी भर्ती, CM नीतीश कुमार का रोजगार अभियान     |     होली पर थाने में हाजिरी देंगे गुंडे, गैर हाजिर होने पर जाएंगे जेल     |     भोपाल में सुबह सुबह पुलिस महकमें में हड़कंप, तीन बड़े स्कूलों और फॉरेंसिक लैब को बम से उड़ाने की मिली धमकी     |     मध्य प्रदेश लॉजिस्टिक्स सेक्टर में नए निवेश की बढ़ी संभावनाएं : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर     |     विधानसभा परिसर में नकली सांप लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा विधायक बोले- सभी कांग्रेसी एक दूसरे को डस रहे     |     कमलनाथ ने सरकार पर लगाए महाकाल की जमीन पर कब्जा करने के आरोप, बोले-फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए     |     पोर्न वीडियो दिखाकर नाबालिग से की छेड़छाड़! शोर मचाने पर मस्जिद में जा छिपा आरोपी, गरमाया माहौल     |