ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन जानिए सही तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन जल्द ही आने वाला है। इस बार अधिक मास होने के कारण सावन का महीना 2 महीने का रहेगा। जिसके कारण रक्षाबंधन का पावन पर्व अगस्त महीने के अंत में पड़ेगा। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई भी उसकी रक्षा का वचन देते हैं। श्रावण मास में आने वाले इस त्योहार का विशेष महत्व रहता है। इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर पंचक और भद्रा योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में साल 2023 में रक्षाबंधन का पर्व 2 दिन मनाया जाने वाला है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन की सही तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है।

इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त प्रातः 10:58 से शुरू होगी, जो कि अगले दिन 31 अगस्त को प्रातः 7:05 मिनट तक रहेगी।

भद्रा का साया

रक्षाबंधन के दिन भद्रा का अंत समय रात्रि 09:01 पर है।

रक्षाबंधन पर भद्रा पूंछ समय शाम 5:30 से शाम 6:31 तक है।

भद्रा का मुख समय शाम 06:31 से रात्रि 08:11 तक रहने वाला है।

भद्रा काल में नहीं मनाया जाता रक्षाबंधन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्रा काल में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। भद्राकाल में किए गए कार्यों का अशुभ प्रभाव पड़ता है। मान्यताओं के अनुसार शूर्पणखा ने रावण को भद्राकाल में ही राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण के पूरे कुल का नाश हो गया। भद्राकाल के समय राखी बांधना निषेध माना जाता है।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल और पंचक का निर्माण होने से ये पर्व दो दिन मनाया जाएगा। 30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 09:01 से शुरू हो रहा है और अगले दिन सुबह 07:05 के पहले तक राखी बांधी जा सकती है। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button