ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: ब्रेकअप के बाद भी विशाल को पसंद करती हैं मधुरिमा तुली, ऐसे ज़ाहिर की फीलिंग

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ में बीते हफ्ते एक नया ट्विस्ट उस वक्त आया जब शो में दो पुराने कंटेस्टेट शेफाली बग्गा, अरहान खान और एक नई कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली ने वाइल्ड कार्ट एंट्री ली।  मधुरिमा, विशाल आदित्य सिंह की गर्लफ्रेंड  रह चुकी हैं यही वजह कि जब उन्होंने शो में एंट्री की तो विशाल काफी परेशान हो गए। पूरे हफ्ते विशाल और मधुरिमा एक दूसरे को इग्नोर करते रहे। दोनों के बीच जमकर लड़ाई भी हुई, लेकिन लगता है ये लड़ाई अब फिर से प्यार में बदलने वाली है।

सोमवार को दिखाए एपिसोड में मधुरिमा ने ये माना की वो विशाल को अब भी पसंद करती हैं और उन्हें मिस भी करती हैं। दरअसल, हुआ यूं कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने मधुरिमा और विशाल के बीच चीज़ें ठीक करने की कोशिश की। विकास ने मधुरिमा से कहा कि वा जाकर विशाल से बात करें, लेकिन मधुरिमा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरती ने विशाल से इस बारे में बात करने की कोशिश लेकिन वो भड़क गए। इस पर मधुरिमा ने कहा कि विशाल के इसी बिहेवियर की वजह से वो कभी उनसे बात नहीं कर पातीं।

टाक्स के दौरान विशाल और मधुरिमा अपने पास्ट के बारे में बात करते हैं और दूसरे पर तमाम तरह के आरोप लगाते हैं। विशाल कहते हैं कि मधुरिमा ने उन्हें तीन बार थप्पड़ मारा है जिस पर मधुरिमा सफाई देती हैं कि ऐसा करने के पीछे वजह थी। दोनों के बीच अपने पास्ट को लेकर बहस हो जाती है जिसके बाद विशाल रोने लगते हैं। विशाल को रोता देख विकास, मधुरिमा को बताते हैं कि विशाल रो रहे हैं। जिसके बाद मधुरिमा,विकास से कहती हैं कि वो विशाल को अब भी पसंद करती हैं और उन्हें मिस भी करती हैं। वो ये एक्सेप्ट करती हैं कि वो शो में सिर्फ विशाल की वजह से ही आई हैं। इसके बाद मधुरिमा, विशाल के पास जाती हैं और उनसे कहती हैं कि वो अच्छे इंसान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button