ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

शिप्रा में उफान छोटा पुल और राम घाट के मंदिर दिनभर पानी में डूबे रहे

 उज्जैन। अंचल में मंगलवार को हुई तेज बरसात ने उज्जैन में प्रवाहित मोक्षदायिनी शिप्रा नदी को उफान पर ला दिया। इससे अगले दिन बुधवार को राम घाट पर स्थित कई मंदिर दिनभर जलमग्न रहे। छोटा पुल भी पानी में डूबा रहा। ऐसे में लोगों को रास्ता बदल बड़े पुल से होकर जाना पड़ा। जल निकासी का इंतजाम ठीक न होने से कुछ मुख्य मार्गों और निचले क्षेत्र की कालोनियों में भी पानी भरा रहा।

नदी किनारे सीवेज पाइपलाइन और वाटर सप्लाई पाइपलाइन बिछाने को रखे कुछ पाइप नदी में बहने की खबर रही। इधर, शहर में जल आपूर्ती के मुख्य केंद्र गंभीर बांध में भी पानी बढ़ता नजर आया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुसार 24 घंटों में 60 मिलियन क्यूबिक फीट (एमसीएफटी) पानी गंभीर में बढ़ा।

इससे जल उपलब्धता 449 एमसीएफटी हो गई। कार्यालय भू अभिलेख शाखा के अनुसार उज्जैन जिले में बीते 24 घंटों में कुल 47.7 मिलीमीटर बरसात हुई। इससे इस सीजन में हुई बरसात का कुल आंकड़ा बढ़कर 230.9 मिलीमीटर पहुंच

बरसात थमने के बाद कई युवा साथी कालियादेह महल पर फोटो-वीडियोग्राफी करने पहुंचे। उन्होंने ‘नईदुनिया’ से कहा कि शिप्रा नदी में जल स्तर बढ़ने पर यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। 52 कुंड में उछलकर कलकल बहता पानी और चहकते पक्षियों की संगीत की स्वरलहरियों का अहसास कराती है। स्वच्छ और हरियाली से आच्छादित वातावरण मन प्रसन्न करता है।

Related Articles

Back to top button