ब्रेकिंग
अब आश्रम खोल लें नीतीश कुमार… तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के खिलाफ क्यों कसा तंज? नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश बाप रे इतना महंगा इलाज! एक टांके की कीमत 23 हजार, 7 टांके लगा मरीज से वसूले 1.60 लाख, बिल हुआ वायरल गौतम गंभीर की बड़ी प्लानिंग, टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे इंग्लैंड, BCCI को बताई वजह होली मनाने से क्यों बचते हैं मुसलमान, क्या इस्लाम में रंग खेलना है हराम? पूनम पांडे हर साल क्यों ठुकराती हैं सलमान खान का बिग बॉस? बोलीं- हर बार कुछ न कुछ हो जाता है आम जनता को बड़ी राहत, 7 महीने के निचले स्तर पर आई खुदरा महंगाई होली से पहले Smart TV हुए सस्ते, 330 रुपये के मंथली खर्च में जमेगी महफिल होली के दिन बच्चों को क्यों पहनाई जाती है मेवे की माला, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी 60 लड़ाके Vs 180 सैनिक…पाकिस्तान सेना पर कैसे भारी पड़े बलोच के फाइटर?

मंडप पर बैठे दूल्हे के हाथ पर गई दुल्हन की नजर, उठी और शादी कर दी कैंसिल, कही ये बात…

गाजे बाजे के साथ बारात दुल्हन के घर पहुंची. घरातियों ने बारातियों का जोरशोर से स्वागत किया. हंसी-खुशी जयमाल की रस्म भी हो गई. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठे. जैसे ही दूल्हा सिंदूर लेकर दुल्हन की मांग भरने लगा, उसका दाहिना हाथ कांपने लगा. ये देख दुल्हन को उस पर शक हुआ. फिर पता चला कि दूल्हे को बीमारी है, जिससे उसका शरीर अचानक से कांपने लगता है. यह जानकर दुल्हन ने शादी तोड़ दी.

मामला राजस्थान के धौलपुर का है. यहां सात फेरे लेने से पहले ही दुल्हन ने शादी तोड़ दी. जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गिरीश कुमार की बेटी दीपिका की शादी करौली जिले के कल्याणी गांव के निवासी प्रदीप के साथ तय हुई थी. धूमधाम से बारात आई और शादी की रस्में चलना शुरू हुईं. वरमाल के बाद मंडप पर जब दूल्हा अपनी दुल्हन की मांग सिंदूर से भर रहा था तो उसका हाथ कांपने लगा.

तब दुल्हन को शक हुआ की दूल्हा किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. इसके चलते उसने विदाई से मना कर दिया और शादी तोड़ने का फैसला कर लिया. बोली- मैं ऐसे शख्स से शादी नहीं कर सकती, जिसे कोई गंभीर बीमारी हो. हालांकि, जब दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो दूल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि ठंड के चलते उसके हाथ कांप रहे थे. उसने यह भी बताया कि शादी से पहले कई बार लड़की वालों ने उसे देखा था और तब कोई शिकायत नहीं की गई थी.

सरकारी स्कूल में टीचर है दूल्हा

हालांकि, दुल्हन दूल्हे के किसी भी बात को मानने पर तैयार नहीं थी और अपने फैसले पर अड़ी रही. दुल्हन के फैसले के चलते बारात में हंगामा मच गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की भी कोशिश की. लेकिन कोई हल नहीं निकल सका. अंत में बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. दूल्हा प्रदीप एक सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक है, जबकि दुल्हन दीपिका बीए और बीएड कर चुकी है और हाल ही में रीट परीक्षा दी थी. दोनों शिक्षित होने के बावजूद यह रिश्ता अधूरा रह गया. घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है.

अब आश्रम खोल लें नीतीश कुमार… तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के खिलाफ क्यों कसा तंज?     |     नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश     |     बाप रे इतना महंगा इलाज! एक टांके की कीमत 23 हजार, 7 टांके लगा मरीज से वसूले 1.60 लाख, बिल हुआ वायरल     |     गौतम गंभीर की बड़ी प्लानिंग, टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे इंग्लैंड, BCCI को बताई वजह     |     होली मनाने से क्यों बचते हैं मुसलमान, क्या इस्लाम में रंग खेलना है हराम?     |     पूनम पांडे हर साल क्यों ठुकराती हैं सलमान खान का बिग बॉस? बोलीं- हर बार कुछ न कुछ हो जाता है     |     आम जनता को बड़ी राहत, 7 महीने के निचले स्तर पर आई खुदरा महंगाई     |     होली से पहले Smart TV हुए सस्ते, 330 रुपये के मंथली खर्च में जमेगी महफिल     |     होली के दिन बच्चों को क्यों पहनाई जाती है मेवे की माला, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी     |     60 लड़ाके Vs 180 सैनिक…पाकिस्तान सेना पर कैसे भारी पड़े बलोच के फाइटर?     |