ब्रेकिंग
हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व...
खेल

पिता-पुत्र को आउट करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें गेंदबाज बने अश्विन देखिए लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन रविचंद्रन अश्विन का जलवा देखने को मिला। आर. अश्विन की फिरकी में इंडीज के बल्लेबाज ऐसे उलझे कि पूरी टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई। अश्विन ने रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी की।

ऐसे चला अश्विन का जादू

  • पारी के 13वें ओवर में अश्विन ने तेगनारायण को बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई।
  • तेगनारायण के बाद अश्विन ने कप्तान ब्रेथवेट को पवेलियन भेजा।
  • फिर अल्जारी जोसेफ और फिर अथानाजे को आउट कर 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए। यह कारनामा करने वाले वे भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए।
  • चाय काल के बाद अश्विन ने वार्रिकैन का शिकार किया।
इस तरह अश्विन टेस्ट में पिता और पुत्र को आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। अश्विन ने 2011 में तेगनारायण के पिता शिवनारायण चंद्रपाल को भी आउट किया था। वह ये कारनामा करने वाले विश्व के पांचवें गेंदबाज हैं। उनसे पहले वसीम अकरम, इयान बाथम, मिशेल स्टार्क और साइमन हार्मर टेस्ट में पिता व पुत्र को आउट कर चुके हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले भारतीय गेंदबाज

  • 95: रविचंद्रन अश्विन
  • 94: अनिल कुंबले
  • 88: कपिल देव
  • 66: मोहम्मद शमी

Related Articles

Back to top button