ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मध्यप्रदेश

काबुली चने में तेजी जारी मूंग की बोवनी कम होने से चिंता

इंदौर। राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना में मूंग की बोवनी कम रहने का अंदेशा है। मूंग की बोवनी का समय लगभग खत्म हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए स्टाकिस्ट की सक्रीयता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, जिससे मूंग के दाम मजबूत बोले जा रहे हैं। मूंग नया 7400-7700, बोल्ड मूंग 7800-8400 एवरेज 6800-7200 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई।

मूंग दाल और मूंग मोगर में जोरदार मांग रहने से 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई, वहीं काबुली चने में घरेलू एवं निर्यातकों की पूछताछ बराबर रहने और आवक सुगम नहीं होने से कीमतों में तेजी का क्रम जारी रहा। बुधवार का काबुली चना 100 रुपये और उछल गया।

व्यापारियों का कहना है कि काबुली चने का बाजार रुक-रुक कर तेज ही रहने वाला है। मंडी में काबुली चने की आवक 500 बोरी की दर्ज की गई। मंडी में काबुली चना 10000-11000 बेस्ट 11000-12000 सुपर 12500-13000 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया। कंटेनर में डालर चना (40/42) 14900, (42/44) 14700, (44/46) 14500, (58/60) 12600, (60/62) 12600, (62/64) 12400 रुपये क्विंटल के भाव बोले गए।

तुवर दाल में खुदरा के साथ ही थोक में ग्राहकी बेहद कमजोर बनी हुई है। इस वजह से मिलर्स तुवर खरीदी में रुचि कम ले रहे हैं, जिसके चलते तुवर के बढ़ते दामों में रुकावट आई है, वहीं आयातित तुवर की कीमतों में गिरावट का वातावरण बनने लगे हैं। ऐसे में मुंबई-दिल्ली में लेमन तुवर के दाम कुछ घटाकर बोले जाने लगे हैं।

दलहन- चना कांटा 5200-5225 विशाल 4900-5075 मसूर 5675-5700 तुवर महाराष्ट्र सफेद 10200-10400 कर्नाटक तुवर 10300-10600 निमाड़ी तुवर 8700-10000 मूंग नया 7400-7700 बोल्ड मूंग 7800-8400 एवरेज 6800-7200 उड़द बेस्ट 7400-8500 मीडियम 5500-7000 गर्मी की उड़द 7800-8300 मीडियम 4500-5500 हलकी 3000-5000 रु. क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम- चना दाल 6550-6650 मीडियम 6750-6850 बेस्ट 6950-7050 मसूर दाल 7050-7150 बेस्ट 7250-7350 मूंग दाल 9300-9400 बेस्ट 9500-9600 मूंग मोगर 9900-10000 बेस्ट 10100-10200 तुवर दाल 11700-11900 मीडियम 12600-12700 बेस्ट 13000-13100 ए. बेस्ट 14000-14200 ब्रांडेड तुवर दाल 14700 उड़द दाल 9700-9800 बेस्ट 9800-10000 उड़द मोगर 10700-10800 बेस्ट 10900-11000 रुपये।

चावल के भाव- दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11000-12000, तिबार 9000-9500, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4000-6000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4000-4500, परमल 2800-3000, हंसा सेला 2900-3100, हंसा सफेद 2500-2700, पोहा 4200-4600 रु. क्विंटल।

गेहूं मंडी भाव: मिल क्वालिटी 2375-2400, पूर्णा 2650-2700, लोकवन 2750-2800, मालवराज 2375-2400 और मक्का 2100 से 2125रुपये क्विंटल।

Related Articles

Back to top button