ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर में हरियाली अमावस्या और सावन सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़

खंडवा। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सावन का दूसरे सोमवार होने के साथ ही हरियाली अमावस्या होने से नर्मदा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए ज्योतिर्लिंग मंदिर के पट सुबह साढ़े तीन बजे दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। सावन के दूसरे सोमवार को होने वाला भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का महाशृंगार अमावस्या पर भीड़ की वजह से तीसरे सोमवार को किया जाएगा। तीर्थनगरी में ओम नमः शिवाय की गूंज है। कावड़िए भी भोलेनाथ को जल अर्पित करने पहुंच रहे हैं। रविवार से सोमवार सुबह तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। भीड़ की वजह से पुलिस ने नगर में वाहनों का प्रवेश रोक दिया है।

ओंकारेश्वर-ममलेश्वर पालकी में करेंगे भ्रमण

सोमवार को परंपरा अनुसार भगवान ओंकारेश्वर और भगवान ममलेश्वर पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण और नौकाविहार करेंगे। सोमवार को अमावस्या होने से नर्मदा स्नान का महत्व अधिक होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर और मोरटक्का में नर्मदा स्नान कर रहे हैं।

तीर्थनगरी में सोमवार को सुबह से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु कतार में लग कर दर्शन कर रहे हैं। भीड़ की वजह से दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे बाद से भगवान को सीधे जल-पुष्प चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सावन में सप्ताह में तीन दिन वीआइपी दर्शन भी बंद रहेंगे। सायं चार बजे मंदिर से भगवान ओंकारेश्वर पालकी में विराजमान होकर कर कोटीतीर्थ घाट पहुंचेंगे।

नाव संचालन पर प्रतिबंध

यहां पंड़ित राजराजेश्वर दीक्षित के आर्चायरत में भगवान का पूजन व और अभिषेक होगा। वहीं भगवान ममलेश्वर भी गोमुख घाट पर पूजन-अभिषेक होगा। इसके बाद भगवान ओंकारेश्वर नौका विहार कर गोमुख घाट पहुंचेगें। यहां से दोनों सवारियां पैदल जेपी चौक पहुंचेंगी। यहां भक्तों को दर्शन देने के बाद भगवान वापस मंदिर लौट जाएगें। नाव संचालन पर प्रतिबंध से नावें नहीं चलेंगी।

मंदिर ट्रस्ट के पंड़ित आशीष दीक्षित ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को होने वाला भगवान को महाशृंगार इस बार तीसरे सोमवार को किया जाएगा। शृंगार में समय लगता है। भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सोमवार को सुबह साढ़े तीन बजे से मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया है।

Related Articles

Back to top button