ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

पौधा जगाबो महाभियान: एक लाख 40 हजार पौधों का रोपण

राजपुर। हरेली तिहार के अवसर पर संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, वनमण्डलाधिकारी विवेकानंद झा सहित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील ने कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में संसदीय सचिव, कलेक्टर, वनमण्डलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधा रोपण कर पौधा जगाबों महाअभियान, ’प्रेम से परिवर्तन’ का शुभारंभ किया। साथ ही संसदीय सचिव और कलेक्टर ने रस्साकसी में जोर आजमाकर जिले में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का आगाज किया। पौधारोपण महाभियान के तहत जिले के सभी जनपदों में करीब एक लाख 40 हजार पौधों का रोपण किया गया।

राजपुर विकासखण्ड के गोपालपुर गोठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ी परंपरा में हरेली सावन अमावस्या के दिन प्रथम तिहार के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति और पर्व को इन लोक पर्वों के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नई दिशा प्रदान की जा रही है। उन्होंने गोठान में कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना एवं गो माता को गुड़ एवं चारा खिलाकर हरेली तिहार मनाया। उन्होंने गोपालपुर गोठान में पौधारोपण कर पौधा जगाबो महाअभियान, ’प्रेम से परिवर्तन’ की शुरुआत की। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण किया।

कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने जिले वासियों को हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण और संतुलन के लिए सभी पौधारोपण करें।

वन मंडल अधिकारी विवेकानंद झा ने कहा कि वन विभाग द्वारा जिले के 4300 हेक्टेयर में 31 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 2100 एकड़ में सात लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय के अनुसार जिले के सभी जनपद पंचायतों में लगभग एक लाख 40 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया जिसमें लगभग एक लाख 25 हजार से अधिक पौधों का रोपण नदी-नाला के तटों और अमृत सरोवर के मेड़ तथा लगभग 15 हजार से अधिक पौधे ग्राम पंचायतों के अन्य जगहों में लगाए गए। इसके अलावा राजपुर विकासखण्ड के ग्राम मरकाडांड में भी एक हजार से अधिक पौधों का रोपण कार्य का शुभारंभ कलेक्टर एक्का ने किया ।

संसदीय सचिव व कलेक्टर ने रस्साकसी में आजमाया जोर-

संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने रस्सा कस्सी में जोर आजमाकर गोपालपुर गोठान में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित रस्साकसी की प्रतियोगिता में पुलिस और वन विभाग की टीम, आंगनबाड़ी और स्व सहायता समूह की महिलाओं तथा स्कूली बच्चों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने रस्सा-कस्सी में जोर आजमाकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (राजपुर) चेतन साहू, उप संचालक कृषि एसके प्रसाद, सहायक संचालक उद्यानिकी पतराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य बेला मरकाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सरिता जायसवाल, राजपुर जनपद सीईओ विनय जायसवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button