ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

जेपी अस्पताल में पार्किंग कर्मचारियों ने मरीज के स्वजनों के साथ की मारपीट कपड़े फाड़े

भोपाल। जेपी अस्पताल परिसर में मंगलवार रात पार्किंग में वाहनों के किराए को लेकर ठेकेदार के कुछ कर्मचारियों व मरीज के स्वजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते इनके बीच झूमाझटकी होने लगी। इस दौरान पार्किंग कर्मचारियों ने मरीज के स्वजनों की पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ितों की शिकायत के बाद डायल 100 मौके पर तो पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मी मामूली पूछताछ कर वापस लौट गए। आरोपितों के खिलाफ उन्‍होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

बता दें कि मंगलवार की रात एक मरीज के स्वजन जेपी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान पार्किंग के किराए को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया। करीब आधे घंटे तक इनके बीच गाली-गलौज व झूमाझटकी होती रही। लेकिन घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों को इसकी भनक नहीं लगी। मौके पर मौजूद स्वजनों ने बताया कि रात में पार्किंग विवाद के कारण कर्मचारियों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा है। उसके साथ आई महिलाओं ने किसी तरह से उसको बचाया। हंगामा इस कदर हुआ कि बच्चा वार्ड तक शोर पहुंच रहा था। ऐसे में किसी ने पुलिस को सूचना दी थी। बावजूद इसके रात डेढ़ बजे तक हंगामा चलता रहा। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

इनका कहना

अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। परिसर में ही पुलिस चौकी है। सुरक्षाकर्मी रात भर यहां गश्त करते हैं। मरीज के स्वजन के साथ विवाद होने के मामले हम जांच कराएंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

– डा. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल

Related Articles

Back to top button