ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
छत्तीसगढ़

नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे 45 हजार

दुर्ग। नौकरी लगाने के नाम पर महिला से 45 हजार रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन कर रकम लेने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की है। पीड़ित महिला ग्राम कुथरेल की रहने वाली है। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर डा.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के समक्ष आवेदन कर बताया कि वर्ष -2018 में एक युवक उनके पास आया और आश्वस्त किया कि बेटे को नौकरी लगा दूंगा। उसके आश्वासन पर भरोसा कर उसे 45 हजार रुपये महिला ने दे दिये। चार साल बीत गए लेकिन अब तक महिला को उसने पैसे वापस नहीं किये और बेटे को नौकरी भी नहीं लगाई। महिला ने बताया कि उसे युवक के व्यवहार से काफी तकलीफ हुई है और परिश्रम से कमाया गया धन भी बर्बाद हो गया है।

युवक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर से महिला ने की है। जनदर्शन में सिकोलाभाठा दुर्ग के बुजुर्ग नागरिक ने भी आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि वृद्घावस्था पेंशन की उसकी राशि नौ महीने से नहीं आई है। कलेक्टर ने तुरंत समाज कल्याण विभाग एवं निगम के अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने कहा। जनदर्शन में कोड़िया-पोटिया रोड के मरम्मत की मांग को लेकर भी ग्रामीणों ने आवेदन दिया है। जिसमें लोगों ने कहा है कि मार्ग जर्जर हो जाने से काफी कष्ट यातायात में उठाना पड़ता है। धमधा विकासखंड के ग्राम पंचायत डूमर के आश्रित गांव करहीडीह में तालाब में पानी बदबूदार होने की शिकायत ग्रामीणों ने की। उन्होंने कहा कि तालाब में पीलाघास और चितावर भी हो गया है। तालाब का पानी ठीक हो जाएगा तो गांव वालों को सुविधा काफी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण और गहरीकरण की मांग भी की।

Related Articles

Back to top button