ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

बेटी के लिए रिश्ता देखकर घर लौटे दंपती में विवाद दोनों ने जहर खाया हालत गंभीर

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मूसाखेड़ी निवासी पप्पू पुत्र मांगीलाल अलावा पत्नी अंकिता को लेकर बेटी के लिए रिश्ता देखने धार गया था। रास्ते में दोनों में कहासुनी हो गई। अंकिता चाहती थी कि उसके पिता भी साथ चलें। दोनों धार से लौटे और इसी बात पर बहस होने लगी। इसके बाद अंकिता ने जहर खा लिया। पप्पू ने भी उससे जहर की पु़ड़िया छीनी और खुद खा ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में फेसबुक-इंस्टा यूजर पर केस

इंदौर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपितों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट अपलोड किए थे। मंगलवार को भी चार थानों में पांच केस दर्ज हो चुके हैं। जोन-1 के एडीसीपी जयवीरसिंह भदौरिया के मुताबिक, राज्य साइबर सेल की टिप लाइन टीम ने फेसबुक-इंस्टाग्राम यूजर को ट्रेस कर क्राइम ब्रांच को रिपोर्ट भेजी थी। क्राइम ब्रांच ने यूजर की लोकेशन निकाली और मल्हारगंज व सदर बाजार थाने में केस दर्ज करवाया।

Related Articles

Back to top button