ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

यूट्यूब पर छाया है खेसारीलाल यादव-ऋतु सिंह का ये रोमांटिक गाना, अब तक देखा जा चुका 3 करोड़ से ज्यादा बार

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव उन स्टार्स में से हैं जो न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपनी सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। बीते दिनों खेसारी लाल ‘बिग बॉस 13’ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। वहीं अब एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं। बता दें खेसारी लाल यादव का गाना ‘जवनिया में घून लगजाई’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा इसी साल अक्टूबर में यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने को अब तक इस गाने को 34,315,030 बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव का गाना ‘जवनिया में घून लगजाई’ फिल्म ‘बागी एक योद्धा’ का सुपरहिट सॉन्ग हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी फिल्मों की हिट एक्ट्रेस काजल राघवानी मुख्य किरदार में हैं। वहीं गाने की बात करें तो इसमें खेसारी और एक्ट्रेस ऋतु सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है। इस गाने में दोनों का रोमांस दर्शकों को खूब भाया है। देखते ही देखते ये गाने तेजी से वायरल हो रहा है।

‘जवनिया में घून लगजाई’ गाने को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है। साथ प्रियंका सिंह ने खेसारी के साथ इस गाने को गाया और निभाया है। इसके लिरिक्स, आजाद सिंह, म्यूजिक है मधुरकर आनंद का है। फिल्म खेसारी लाल यादव के अलावा काजल रघवानी, ऋतु सिंह, प्रकाश जैश, माया यादव, विनोद मिश्रा और अयाज खान हैं। इसके अलावा खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग मूवी ‘बाप जी’ की शूटिंग में बिजी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button