ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
मनोरंजन

जन्मदिन पर फैंस को देख इमोशनल हुए सलमान खान, आखों से छलक उठे आंसू

नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बीते दिन 54 साल के हो चुके हैं। इस खास दिन का इंतज़ार जितना सलमान के करीबी लोगों को होता है, उससे कई ज्यादा उत्साह इनके फैंस के बीच देखने को मिलता है। सलमान का ये जन्मदिन वाकई बेहद खास है क्योंकि इस साल जब सलमान खान अपनी बालकनी में फैंस का शुक्रिया कहने आए तो फैंस को देख उनकी आखों से आंसू छलक उठे।

सलमान खान के घर के नीचे हमेशा ही उनकी एक झलक देखने के लिए कई लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है, मगर उनके जन्मदिन के खास मौके पर ये भीड़ डबल हो जाती है। सलमान खान भी हर साल अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहने के लिए अपनी बालकनी आते हैं। हाल ही में सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें सलमान अपने फैंस के लिए बालकनी में आए हैं। इस वीडियो के साथ सलमान लिखते हैं, मेरे फैंस को एक बड़ा शुक्रिया।

इसके बाद सोशल मीडिया में सलमान खान की कुछ वीडियोज़ सामने आई हैं, जिनमें वो अपने फैंस को हैलो कहते हुए काफी भावुक नज़र आ रहे हैं। सलमान खान की आखों में आंसू साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। जाहिर है कि सलमान अपने फैंस का प्यार देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए।

सलमान खान ने इस साल अपना जन्मदिन अपनी बहन अर्पिता और अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ मनाया है। इनके अलावा शाम को सलमान ने अपनी दबंग टीम के साथ भी अपनी बर्थडे केक काटा है।

आपको बता दें कि सलमान खान की दबंग 3 हाल ही में 20 दिसम्बर को रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म का पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी बेहतरीन रहा है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, अरबाज़ खान और सुदीप किच्चा जैसे  कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button