ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

Priyanka Gandhi in Lucknow : कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के साथ रणनीति पर विचार करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ। Priyanka Gandhi Vadra in Lucknow उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी करीबी रिश्तेदार दीपा कौल के आवास में रात्रि विश्राम के बाद आज यानी शनिवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगी। शुक्रवार रात लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश की आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसी कारण वह उत्तर प्रदेश में अब ज्यादा से ज्यादा वक्त यहां देना चाहती हैं। प्रदेश में विभिन्न मुद्दों को लेकर बीते दिनों बेहद सक्रिय भूमिका में रहीं प्रियंका गांधी ने उन्नाव, बिजनौर तथा मेरठ का दौरा किया था। इससे कुछ दिन पहले ही लखनऊ प्रवास कर चुकीं आज लखनऊ में पार्टी के 135वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सुबह 10 बजे कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस की सलाहकार और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका फिलहाल नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के मसले पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही हैं। बैठक इसी रणनीति पर केंद्रित रहने के आसार हैं। शाम चार से सात बजे तक वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका वाड्रा किसान, नौजवान और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका वाड्रा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ही शामिल होंगी। यहां ध्वजारोहण होगा। पार्टी के सिद्धांत और संविधान पर चर्चा होगी। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी, सचिन नाईक और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी पहले ही लखनऊ आ चुके हैं।

प्रियंका शुक्रवार रात करीब आठ बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचीं। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितिन प्रसाद भी लखनऊ आए। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग पर अपनी रिश्तेदार व पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के आवास पहुंच गईं। यहीं पर उन्होंने रात्रि प्रवास किया। सुबह गोखले मार्ग पर भारी भीड़ एकत्र थी

प्रभारी के तौर पर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के बाद से प्रियंका उत्तर प्रदेश के मुद्दों पर योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ आंदोलन में जुटी हैं। कानून व्यवस्था पर लगातार प्रतिक्रिया और प्रदर्शन के बाद अब पार्टी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए है। इसे लेकर ही प्रियंका पिछले दिनों अचानक बिजनौर में हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने पहुंच गईं। इसके बाद भाई और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मेरठ पहुंचीं।

बच्चों के मसले पर भी सरकार को घेरा

प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचते ही बच्चों के मसले पर भी योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरना शुरू कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है। भाजपा शासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं, लेकिन कुपोषण की वजह से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है ये?

निष्कासित कांग्रेसजन मनाएंगे समानांतर स्थापना दिवस

कांग्रेस से निष्कासित किए गए वरिष्ठ कांग्रेसजन भी पार्टी का समानांतर स्थापना दिवस समारोह मनाएंगे। पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को सहकारिता भवन में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाकर हम पार्टी के संविधान और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस को मजबूत करने पर चिंतन करेंगे। इसमें प्रदेश भर से कांग्रेसजनों को बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button