ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

Haryana: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कोहरे में टकराए कई वाहन, 2 की मौत; 10 से अधिक घायल

रेवाड़ी। Delhi Jaipur Highway Accident : दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ कोहरा भी अपना कहर बरपाने लगा है। जहां कोहरे के चलते दिल्ली आने-जाने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं वहीं, घने  कोहरे से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार की सुबह बावल के निकट कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दाे लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 से अधिक घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार की सुबह साबन चौक के निकट घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। टकराने वालों वाहनों में सवारियों से भरी बस, ट्रक, कार व पिकअप गाड़ियां शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना के बाद बावल, कसौला थाना व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा घने कोहरे के चलते हुआ। कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी शून्य हो गई। इस दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए गए। स्थिति यह थी कि दुर्घटना के बाद जो लोग वाहनों में फंसे थे उन्हें भी निकालना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि बीच-बीच में दुर्घटनाग्रस्त वाहन से भी अन्य वाहन टकरा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में दर्जनभर से अधिक वाहन आपस में टकराए हैं।

हाईवे पर लगा जाम

हादसे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम लग गया तथा सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। पुलिस द्वारा ट्रेफिक को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है। वाहनों को हटाने के लिए मौके पर क्रेन भी बुलाई गई है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button