ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

पुणे में पकड़े गए जयपुर ब्लास्ट आरोपित के इमरान व यूसुफ के घर पहुंची महाराष्ट्र एटीएस

रतलाम। जयपुर दहलाने की साजिश में फरार चल रहे आरोपित इमरान व युसूफ के पुणे में गिरफ्तार होने के बाद महाराष्ट्र एटीएस का दल शुक्रवार को रतलाम पहुंचा। दल ने माणकचौक थाना व आरोपितों के घरों पर जाकर उनके बारे में जानकारी ली। दल चार से पांच घंटे रतलाम में रुका और जरूरी जानकारी लेने के बाद रवाना हो गया।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले पुणे पुलिस ने करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपित इमरान खान निवासी स्थानीय अशोक नगर क्षेत्र और मोहम्मद यूनुस साकी निवासी स्थानीय कुंजड़ों का वास को पुणे के एक इलाके में बाइक चोरी करते गिरफ्तार किया था।

उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो भाग निकला। पुलिस ने इमरान व यूनुस के पुणे वाले घर में तलाशी ली थी तो उनके पास से लैपटाप, एक जिंदा कारसूत व चार मोबाइल फोन बरामद हुए थे।

सूत्रों के अनुसार पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वे पुणे में कब से रह रहे थे और किन लोगों के संपर्क में थे। वहां उन्हें मकान किसने दिलाने व छिपने के लिए कौन मदद कर रहा था। उनके द्वारा रतलाम में रहने की जानकारी देने के बाद पते की तस्दीक करने के लिए एटीएस का दल शुक्रवार रतलाम पहुंचा।

एटीएस दल पहले औद्योगिक क्षेत्र थाना भी पहुंचा था, लेकिन वहां से उन्हें बताया गया कि आरोपित औद्योगिक थाना क्षेत्र में नहीं रहते हैं। घर की जानकारी लेने के बाद दोपहर में दल वापस रवाना हो गया।

यह है मामला

निम्बाहेड़ा (राजस्थान) पुलिस ने 30 मार्च 2022 को कार में विस्फोटक सामग्री लेकर जाते आरोपित अल्तमस खां व सैफुद्दीन उर्फ सैफुल्लाह निवासी शेरानीपुरा व जुबेर निवासी आनंद कालोनी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी।

पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि आरोपित कट्टरपंथी संगठन सूफा के सदस्य हैं तथा आरोपित इमरान खान निवासी मोहन नगर साजिश का मास्टर माइंड है।

राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इमरान, अमीन खान उर्फ अमीन फावड़ा, मोहम्मद अमीन पटेल, मजहर खान को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने मामला एनआइ को सौंप दिया था। एनआइए दस आरोपितों के खिलाफ जयपुर में एनआइए न्यायालय में चालान पेश कर चुकी है। फरार आरोपित इमरान खान, यूनुस साकी व फिरोज की गिरफ्तारी पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब फिरोज की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button