ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
देश

मणिपुर घटना के चारों आरोपियों को 11 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, 8 की तलाश जारी

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में भीड़ में शामिल रहे गिरफ्तार चारों आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अन्य 8 आरोपियों की तलाश जारी है। ये गिरफ्तारियां 19 जुलाई को घटना का 26 सेकंड का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को की गईं। पुलिस ने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार दोपहर एक अन्य संदिग्ध के थोउबल जिले में वांगजिंग स्थित घर को जला दिया जिसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘संदिग्ध को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। यह पता चलने पर कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है, वह फरार हो गया।” इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद बृहस्पतिवार को उसका मकान आग के हवाले कर दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि वीडियो में वह बी फाइनोम गांव में भीड़ को निर्देश देते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वीडियो में दिखने वाली एक महिला एक पूर्व सैनिक की पत्नी है, जिन्होंने असम रेजीमेंट में सूबेदार के तौर पर सेवाएं दीं और करगिल युद्ध भी लड़ा था। घटना के संबंध में शिकायत करीब एक माह पहले 21 जून को कांगपोकपी जिले के सैकुल थाने में दर्ज कराई गई थी। इसमें जनजातीय समुदाय की महिलाओं के अपहरण और उनसे शर्मनाक बर्ताव संबंधी जुल्म की दास्तां का उल्लेख है।

Related Articles

Back to top button