ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
धार्मिक

300 साल पुराना है मंदसौर का भूतेश्वर महादेव मंदिर शारीरिक व मानसिक व्याधियों के लिए विशेष अनुष्ठान

मंदसौर। मंदसौर शहर में पुरानी सब्जी मंडी सम्राट मार्केट क्षेत्र में भूतेश्वर महादेव मंंदिर आस्था का केंद्र है। मंदिर पर साल भर आयोजन होते है। मंदिर में भगवान श्री गणेशजी की प्राचीन प्रतिमा भी है। मंदिर का इतिहास करीब 300 साल पुराना है।

वर्तमान में मंदिर जहां है, वहां पर खाल बहता था और आसपास जंगल था। उस समय टीलेनुमा पहाड़ी पर शिवलिंग थी। ग्वालियर रियासत के समय यह क्षेत्र माधवगांव कहलाता था। भूतेश्वर महादेव मंदिर पर भूतेश्वर अन्नपूर्णा के नाम से अन्न क्षेत्र चलता था। मंदिर का निर्माण भी ग्वालियर स्टेट के समय हुआ था। उसके बाद में भी मंदिर का निर्माण चलता रहा। मंदिर के अंदर ग्वालियर रियासत का एक शिलालेख भी लगा है। मंदिर परिसर में भगवान श्री गणेशजी की प्राचीन प्रतिमा भी स्थापित है।

मंदिर की विशेषता

भूतेश्वर महादेव अपने भक्तों की सभी मनोकामना करते हैं। पुरानी सब्जी मंडी सम्राट मार्केट क्षेत्र में स्थित मंदिर पर मंदसौर जिले भर के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों और राजस्थान से भी भक्त आते हैं। शारीरिक व मानसिक व्याधियों के हल के लिए विशेष अनुष्ठान होते हैं। मंदिर पर सावन माह में प्रतिदिन अभिषेक, महाआरती और विशेष धार्मिक अनुष्ठा होते हैं। महाशिवरात्रि, शरद पूर्णिमा, अन्नकूट महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं।

राजस्थान से भी दर्शन करने आते हैं भक्त

पं. सुमित पांडे ने कहा कि भगवान श्री भूतेश्वर महादेव का मंदिर करीब 300 वर्ष पुराना है। ग्वालियर रियासत के समय परिसर में अन्न क्षेत्र चलता था। मंदिर में शिलालेख भी लगा हुआ है। भूतेश्वर महादेव सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। मंदसौर जिले के साथ ही आसपास के जिलों और राजस्थान से भी भक्त आते हैं।

Related Articles

Back to top button