ब्रेकिंग
CJP Protest Delhi: 'कॉकरोच न डरते हैं, न मरते हैं...' जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार; धर्मे... Delhi Hotel Fire Case: दिल्ली अग्निकांड में रसोइया गिरफ्तार; लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन प... Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में एनडीए एकजुट; गौरव वल्लभ का नाम लगभग तय, सरयू राय ने दिए संकेत Giridih News: पिपराडीह ओवरब्रिज के पास कारों और बाइक की टक्कर; एक ही परिवार के दो सदस्यों ने तोड़ा दम Ranchi Crime News: होमगार्ड जवान से लूट और चाकूबाजी का खुलासा; पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द; लापरवाही से हुई 6 मरीजों की मौत पर प्रशास... Varanasi News: शंकराचार्य के विद्यामठ आश्रम में चोरी का खुलासा; मुख्य आरोपी राजू खान सहित 3 गिरफ्तार Jabalpur Crime News: जबलपुर में नशीले इंजेक्शन का बड़ा खेल बेनकाब; 2 MR समेत 6 गिरफ्तार, 15 लाख का मा... Panna Crime News: कॉलेज टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या; ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सृष्टि ने उठाया खौफनाक क... Modi Government 12 Years: मोदी सरकार के 12 साल पूरे; बीजेपी चलाएगी 'विश्वास, विकास और जन कल्याण' अभि...
मध्यप्रदेश

शराबी पीने से टोकने पर युवक ने पत्नी एसआइ पिता पर राड से किया हमला

भोपाल। आए दिन शराब पीकर घर आने पर स्‍वजनों द्वारा टोकना एक शराबी बेटे को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने पिता और पत्नी पर राड से जानलेवा हमला कर दिया। पिता पुलिस लाइन में एसआइ के पद पर पदस्थ हैं। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है, जबकि उनकी बहू के सिर में गंभीर चोट लगने के साथ ही एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि संजीव नगर निवासी 59 वर्षीय हरिसिंह कनौजिया पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनके बेटे देवेंद्र कुमार को शराब पीने की लत है। वह कोई काम-धंधा भी नहीं करता है। दोस्तों के साथ पर शराब पीने के बाद घर में आकर आए दिन पत्नी से विवाद करता था। गुरुवार रात 12 बजे भी देवेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस पर पिता हरि सिंह ने उसे फटकार लगाना शुरू की तो वह विवाद करने लगा। हरि सिंह की बहू सीता ने पति को समझाने की कोशिश की तो उसने लोहे की छड़ से पिता और पत्नी पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button