ब्रेकिंग
Punjab Congress News: अंगद सिंह बने पंजाब कांग्रेस OBC विभाग के नए चेयरमैन; हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मे... Vande Bharat Express News: कटरा-अमृतसर वंदे भारत का बदला रूट; अब बटाला-गुरदासपुर होकर चलेगी ट्रेन, 4... Ferozepur Crime News: फिरोजपुर में तलवार की नोक पर बड़ी लूट; नकाबपोश लुटेरों ने युवक से छीना मोबाइल औ... Ludhiana Crime News: मॉडल टाउन में घर में घुसकर गुंडागर्दी; बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़, वाहनों को भी ... Moga Crime News: मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 100 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ महिला तस्कर गि... Patiala Police Transfer: पटियाला में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल; 3 नए SHO और कई चौकी प्रभारियों की... Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त...
धार्मिक

सुबह उठते ही इन चीजों को देखना माना जाता है अशुभ मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। जीवन में सुधार लाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने से जीवन के संकटों से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ चीजें ऐसी हैं, जो हमें सुबह उठते से ही नहीं देखनी चाहिए। सुबह के समय जाने-अनजाने में हुई कुछ गलतियां, घर की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इन गलतियों के कारण घर में दरिद्रता का प्रवेश होता है। आइए जानते हैं कि वे चीजें कौन सी हैं, जिन्हें सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए।

खुद को शीशे में देखना

सुबह सोकर उठते ही कई लोगों की आदत होती है कि वे जाकर अपने आप को शीशे में देखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से रात भर की सारी नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर चली जाती है, जब भी आप आंख खोलें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेली देखें और उसके बाद तीन बार अपने चेहरे पर हाथ फेरें। माना जाता है कि हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और नीचे के भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इससे उनकी कृपा बनी रहती है।

झूठे बर्तन देखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को कभी भी खाने के बाद रसोई को गंदा न छोड़े और न ही झूठे बर्तन छोड़ने चाहिए। अगर आपका किचन रात से ही गंदा रहेगा तो सुबह आंख खुलते से ही आपकी नजर गंदे बर्तन पर पड़ेगी। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह धन हानि का कारण बनता है। जरूरी है कि आप रात को ही किचन और बर्तन साफ करके सोएं।

खुद की परछाई देखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही किसी भी व्यक्ति को दूसरे की या खुद की परछाई नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्य भगवान के दर्शन करते समय पश्चिम दिशा में खुद की परछाई देखना अशुभ माना गया है।

Dream Astrology: सावन के महीने में अगर सपने में दिखे ये चीजें, तो समझें प्रसन्न हैं आपसे महादेव

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button