ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
पंजाब

पंजाब के स्कूलों को जारी हुए नए आदेश, हर रोज छुट्टी के बाद…

लुधियाना: शहर के प्रमुख स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक और पी.सी.आर. कर्मी अब ड्यूटी देंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस संबंध में ट्रैफिक तथा पी.सी.आर. कर्मियों को ताकीद की गई है। शहर को 8 जोनों में बांटकर इंचार्जों को तैनात किया गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि स्कूलों में छुट्टी के समय वह खुद वहां पहुंचे और सुनिश्चित बनाएं कि जाम की स्थिति न बने।

इसके साथ ही गश्त पर रहने वाले पी.सी.आर. कर्मियों को भी कहा गया है कि वे किसी स्कूल के बाहर ट्रैफिक जाम न लगने दे। इसके अलावा पेरैंट्स को भी अपील की गई है कि वे अपने वाहन कायदे से पार्किंग में ही लगाएं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बस चालकों को भी कहा गया है कि वह सेफ स्कूल वाहन पालिसी के तहत ही अपने वाहन चलाएं और अपने सारे कागजात पूरे रखे।

Related Articles

Back to top button