ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
पंजाब

आज हैं सावन का पहला शनिवार, गलती से भी घर पर ना लाएं ये चीजें, वरना…

 सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है और इस महीने का हर दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आमतौर पर लोग सावन में सोमवार को शिव पूजा के लिए विशेष महत्व देते हैं, लेकिन शनिवार का दिन भी कम महत्वपूर्ण नहीं होता, खासकर जब यह दिन शनि देव से जुड़ा हो। इस बार सावन का पहला शनिवार 12 जुलाई को पड़ा है और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है, वरना शनि देव रुष्ट हो सकते हैं और घर में दरिद्रता व क्लेश का वास हो सकता है।

इन चीज़ों को करने से करें परहेज़:

लोहे की चीजें न खरीदें
शास्त्रों के अनुसार सावन के पहले शनिवार को लोहे से बनी वस्तुएं जैसे कील, बर्तन, औजार आदि नहीं खरीदने चाहिए। इससे शनि दोष बढ़ता है।

चमड़े से बनी चीजों से दूरी बनाएं
इस दिन जूते, बेल्ट, पर्स जैसे चमड़े से बनी चीजों की खरीदारी करने से परहेज़ करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।

तेल की खरीदारी से बचें
शनिवार के दिन शनि देव को तेल अर्पित किया जाता है, इसलिए इस दिन तेल की खरीदारी वर्जित मानी जाती है।

नमक लाना भी मना है
मान्यता है कि शनिवार को नमक खरीदने से घर में विवाद और आर्थिक तंगी हो सकती है।

नुकीली चीज़ों से रखें परहेज़
चाकू, सूई, तलवार जैसे धारदार वस्तुएं इस दिन घर में लाना अशुभ होता है। ये ऊर्जा संतुलन को बिगाड़ सकती हैं।

तुलसी, बेलपत्र या पीपल के पत्ते तोड़ना भी शनिवार को मना है। यदि पूजा के लिए इनकी आवश्यकता हो, तो इन्हें एक दिन पहले ही तोड़ लेना उचित रहेगा।

 उपाय के रूप में करें ये कार्य:
इस दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
काले तिल और उड़द दान करें।
गरीबों को भोजन कराएं या काले कपड़े दान करें।
शनि चालीसा का पाठ करें या “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।

Related Articles

Back to top button