ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
धार्मिक

पलंग के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें घर में छा जाती है कंगाली

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में जीवन की नकारात्मकता को दूर करने के लिए कई तरह के नियम बताए गए हैं। जिन घरों में साफ-सफाई के साथ सकारात्मकता का वास होता है, वहां मां लक्ष्मी निवास करती हैं। वहीं, जिन घरों में नकारात्मक ऊर्जा होती है और आए दिन घर में कलेश रहता है, वहां अलक्ष्मी का वास होता है। वास्तु शास्त्र में बेडरूम को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि बेडरूम में बेड के नीचे रखा सामान जीवन में नकारात्मकता को बढ़ावा देता है। ये परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा बनता है। आइए जानते हैं कि वे चीजें कौनसी है, जिन्हें बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक सामान

घर के बेडरूम में बेड की नीचे किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर भी इसका प्रभाव होता है। नींद न आने की समस्या शुरू हो जाती है।

कपड़ों की पोटली

अधिकतर घरों में एक्स्ट्रा सामान को पलंग के नीचे रखा जाता है। कई बार परिवार के सदस्यों के पुराने कपड़ों की पोटली बनाकर उन्हें बेड की नीचे रख दिया जाता है। वास्तु में इसे सही नहीं बताया गया है। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ये घर की सुख-शांति छीन लेता है।

झाड़ू

पलंग के नीचे कभी भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि पलंग के नीचे झाड़ू रखने से मन और मस्तिष्क दोनों पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। घर का कोई न कोई सदस्य बीमार रहने लगता है।

धातु की वस्तुएं

पलंग के नीचे सोना-चांदी या अन्य धातुओं की वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता फैलने लगती है। साथ ही किसी भी प्रकार का शीशा, तेल आदि भी रखने से परहेज करना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे हानिकारक माना गया है

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button