ब्रेकिंग
WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र...
खेल

विराट कोहली दूसरे टेस्ट में रचेंगे इतिहास भारत के सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने किया ऐसा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। ये मैच विराट कोहली के लिए खास होगा। दरअसल, वह एक खास रिकॉर्ड अपने वाम करने जा रहे हैं। इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही कोहली भारत के लिए 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर ने खेले सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच

विश्व क्रिकेट में सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने विश्व क्रिकेट में 664 मैच खेले हैं। उन्होंने 100 शतक लगाए हैं। एमएस धोनी तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

धोनी ने 538 मैच में 17,266 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ ने 509 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। विराट कोहली ने 499 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 25,461 रन बनाए हैं। विराट ने 75 शतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर टेस्ट में 254* रन है।

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स

महेला जयवर्धने ने 652 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। जयवर्धने ने 54 शतक लगाए हैं। कुमार संगकारा 594 मैच के साथ तीसरे स्थान पर है। सनथ जयसूर्या ने 586 मैच खेले हैं। वह चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने 560 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Related Articles

Back to top button