ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
खेल

ICC T20I Rankings में भी विराट कोहली का दबदबा, बन गए दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

नई दिल्ली। Latest ICC T20I Rankings: बुधवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का समापन हो गया। इस हाईवोल्टेज सीरीज को खत्म होने के बाद आइसीसी ने लेटेस्ट टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी कर दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लंबी छलांग लगाकर फिर से टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में नाबाद 94 रन, दूसरे मैच में 19 रन और तीसरे मैच में फिर से नाबाद 70 रन की तूफानी पारी खेलकर विराट कोहली ने आइसीसी टी20 रैंकिंग में 5 पायदानों की छलांग लगाई है। इस सीरीज से पहले विराट कोहली 15वें स्थान पर थे, लेकिन अब वे टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। विराट कोहली की मौजूदा ICC T20I Rankings 10 है

ये उपलब्धि हासिल करने वाले इकमात्र खिलाड़ी

आइसीसी टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले पायदान पर चले रहे विराट कोहली ने अब टी20 रैंकिंग में भी टॉप 10 में जगह बना ली है। मौजूदा समय में केवल विराट कोहली ही दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनकी टेस्ट, वनडे और टी20 रैंकिंग टॉप 10 में है। वहीं, रोहित शर्मा इस मामले में पिछड़ गए हैं, क्योंकि वे टेस्ट में टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। हालांकि, वनडे और टी20 में वे टॉप 10 में बने हुए हैं।

Latest ICC T20I Rankings

1) बाबर आजम – 879 अंक

2) एरोन फिंच – 810 अंक

3) डेविड मलान – 782 अंक

4) कोलिन मुनरो – 780 अंक

5) ग्लेन मैक्सवेल – 766 अंक

6) केएल राहुल – 734 अंक

7) एविन लुइस- 699 अंक

8) हजरतुल्लाह जजई – 692 अंक

9) रोहित शर्मा – 686 अंक

10) विराट कोहली – 685 अंक

विराट, राहुल और रोहित की रैंकिंग में बदलाव

इस तीन मैचों की सीरीज से पहले विराट कोहली 15वें पायदान पर थे, लेकिन सीरीज के बाद वे 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित शर्मा 8वें पायदान पर थे वे एक पायदान खिसककर 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा केएल राहुल 9वें नंबर पर विराजमान थे, जो अब तीन पायदानों की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button