ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

शिक्षक नगर में तीस लाख की चोरी पकड़ी गई आरोपित महिला

मुंगेली शिक्षक नगर में तीस लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने चार में घंटे में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से 29 लाख 44 हजार की गहने और नगदी जब्त किया गया।

शिक्षक नगर, अंबेडकर वार्ड निवासी प्रार्थी कोमल सिंह ठाकुर ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे परिवार सहित दस दिनों के लिए पूजा में सम्मिलित होने के लिए अपने पैतृक गांव जाने की तैयार कर कपड़े एवं 38 तोला सोना तथा चार किलो चांदी जिसकी कीमत 25 लाख 72 हजार एवं नकदी रकम तीन लाख 44 हजार हजार रुपये को बैगनी रंग के बैग में पैक करके रखे हुए थे। लगभग दो बजे बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोने-चांदी एवं नकदी से भरे बैग को पार कर दिया इस पर आसपास पड़ोसी के सीसीटीटवी कैमरे में एक अज्ञात महिला अपने चेहरा को स्कार्फ से ढंक कर बैग को ले जाते हुए दिखी कि रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में पुलिस ने धारा 454, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को जांच विवेचना में ले लिया गया और पता तलाश में जुट गई। इस दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन की और उसके आधार पर महिला का पीछा कर अपना डेयरी के पास गुपुचप ठेले से पूछताछ की। इस पर ठेले वाले ने उक्त हुलिया की महिला को यहां आकर बैठने एवं डेयरी के लड़के द्वारा मोटर साइिकल से छोड़ना बताया। इसके बाद डेयरी के लड़के के साथ आरोपित महिला के घर जाकर उसघन पूछताछ की गई, इस पर महिला ने उक्त चोरी करना तथा चोरी की हुई बैग को छत के छज्जे में रखना स्वीकार कर ली। आरोपित महिला प्रतिक्षा ठवरे के कब्जे से सभी सोने-चांदी के जेवर जिसकी कीमत 25 लाख 72 हजार एवं तीन लाख 44 हजार नकदी रकम कुल कीमती 29 लाख 44 हजार बरामद कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मकान ढूंढने पहुंची थी महिला

अंबेडकर वार्ड में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला आरोपित प्रतिक्षा ठवरे ने पूछताछ में सिटी कोतवाली पुलिस को बताया कि किराए का मकान ढूंढने के नाम पर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दी थी। पुलिस में मामला दर्ज होते ही त्वरित नाकाबंदी कार्रवाई तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपित को पकड़ने में सफलता मिली। मामले में पुलिस ने धारा 454, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर ली।

पुलिस ने की सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील

पुलिस मुंगेली ने आमजन से अपील की है कि वे घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। किसी व्यक्ति, परिवार को लंबे समय के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में अनिवार्य रूप से दी जाए, इससे पुलिस द्वारा उस क्षेत्र की सतत निगरानी रखी जा सके। जब भी किसी के द्वारा मकान किराए में दी जाए तो किराएदार की सूचना एवं वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं, यह उनकी सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button