ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ चमके भारतीय ओपनर, किंग्स इलेवन पंजाब की हुई ‘चांदी’

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की। मुंबई में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और वेस्टइंडीज को 173 रन पर रोक 67 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टी20 सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया।

भारत की वेस्टइंडीज पर टी20 सीरीज जीत के इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब की नजर जमीं थी। इस सीरीज के दौरान जितना टीम इंडिया के फैंस खुश हो रहे थे उससे कहीं ज्यादा किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के फ्रेंचाइजी मालिक। अब इसके पीछे की वजह क्या है ये भी हम बता देते हैं।

विंडीज पर मिली जीत से किंग्स इलेवन की हुई चांदी

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबला में ओपनर केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस सीरीज में उन्होंने लाजवाब बल्लेबाजी की और दो अर्धशतकीय पारी खेली। सीरीज के दौरान उन्होंने आखिरी मुकाबले में 56 गेंद पर 91 रन बनाए जबकि पहले मैच में 40 गेंद पर 62 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। सीरीज में उन्होंने 54 की औसत से 164 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर फाइनल मुकाबले में 91 रन की पारी रही।

केएल राहुल होंगे किंग्स के अगले कप्तान!

आर अश्विन के दिल्ली की टीम से जुड़ने के बाद यह तय माना जा रहा है कि कप्तानी की जिम्मा केएल राहुल को दिया जाएगा। राहुल टीम के स्टार खिलाड़ी है और उनको टीम ने रिटेन किया है। पिछले कुछ महीनों में खराब प्रदर्शन की वजह से टेस्ट टीम से बाहर हुए राहुल ने जोरदार वापसी की है। घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाने के बाद उन्होंने अपने फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में जारी रखा। अब आईपीएल से पहले रंग में लौटे राहुल को लेकर किंग्स की टीम राहत की सांस ले रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button