ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
मध्यप्रदेश

डूबते भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदी बहन दोनों की मौत

उमरिया। तालाब में डूबते अपने मासूम छोटे भाई को बचाने कूदी बड़ी बहन की भी डूबने से मौत हो गई। मामला कोतवाली थाने अंतर्गत आने वाले सेहरा गांव का है।

घटना के बारे में बताया गया कि कि रविवार को भाई-बहन अपने माता-पिता के साथ धान का रोपा लगाने गए थे। इसी बीच छोटा भाई सत्यम (6) पिता संतोष सिंह पैर हाथ धोने बगल में मौजूद तबलाहार तालाब चला गया।

इस दौरान मासूम का पैर फिसल गया और वो गहरे तालाब में डूबने लगा। इस घटना को बड़ी बहन स्वस्तिक सिंह (11) ने जैसे ही देखा, बिना कुछ सोचे समझे भाई को बचाने तालाब में कूद गई।

तालाब में कूदने के बाद बहन संभल नहीं सकी और वह भी गहरे पानी में डूब गई। इस घटना में भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों मासूमों को बचाने का प्रयास गांव के लोगों ने किया।

कुछ लोग गहरे पानी में उतर भी, लेकिन तब तक दोनों बच्चे तालाब की गहराई में जा हो चुके थे। जब काफी देर तक भी दोनों बच्चों का पता नहीं चला तो घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

गांव में पसरा मातम

तालाब से दोनों मासूमों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। इस घटना गांव में माहौल गमगीन रहा। घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शवों के पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिए।

Related Articles

Back to top button