ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

गोवा की ओर निकल गया है RDX से भरा टैंकर मुंबई पुलिस को फोन पर मिली धमकी

मुंबई पुलिस को रविवार को एक धमकी भरा कॉल आया है, जिसके बाद से पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि उनके कंट्रोल रूम में देर रात एक कॉल आया, जिसमें कॉल करनेवाले ने बताया कि आरडीएक्स से भरा एक टैंकर, मुंबई से गोवा की ओर बढ़ गया है। इसमें दो पाकिस्तानी नागरिक भी हैं। पुलिस ने आगे बताया कि फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने फौरन महाराष्ट्र एटीएस और गोवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को सतर्क कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

छानबीन के बाद मुंबई पुलिस ने उस स्थान की पुष्टि कर ली है जहां से कॉल की गई थी। लेकिन कॉल करने वाले का पता नहीं चला है। इस मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी 13 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था और 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी थी। इसमें फोन करने वाले ने पुलिस को धमकी दी थी कि अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 के आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहें।

पहले भी आई हैं धमकियां

बता दें कि बीते दस दिन के अंदर यह तीसरी धमकी आयी है। तकरीबन तीन दिन पहले भी ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी आई थी। जिसमें कहा गया था कि मुंबई में दोबारा 26/11 जैसा आतंकी हमला किया जायेगा। इतना ही नहीं इस मैसेज में अज्ञात शख़्स ने धमकी दी थी कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार और मोदी सरकार निशाने पर है। यह भी कहा गया था कि कुछ जगह कारतूस और एके 47 पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button