ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

भोपाल से दतिया रीवा एवं खजुराहो एयर टैक्सी सेवा अगले साल तक

भोपाल। राजधानी से बिजनेस क्लास एयर टैक्सी सेवा लंबे समय से बंद है लेकिन अगले साल से इसकी शुरुआत हो सकती है। वर्ष 2024 की शुरुआत के साथ ही दतिया, रीवा एवं खजुराहो तक सीधी एयर टैक्सी सेवा मिलने लगेगी। भोपाल से सूरत एवं शिर्डी तक सीधी उड़ान के लिए अब भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल इसके लिए अभी तक किसी एयरलाइंस ने स्लाट नहीं लिया है।

यहां सबसे पहले एयर डेक्कन ने एयर टैक्सी सेवा शुरू की थी। कुछ समय बाद कंपनी ही बंद हो गई। सन 2011 में नया एयरपोर्ट बनने के बाद वेंचुरा एयर कनेक्ट ने एयर टैक्सी के माध्यम से भोपाल को सतना, जबलपुर, इंदौर से जोड़ा। कंपनी ने मप्र पर्यटन विकास निगम से अनुबंध किया था।

इसके तहत नौ सीटों वाले छोटे विमान में पर्यटन निगम तीन सीटों की गारंटी देता था। यदि कंपनी के पास कोई एक सीट की बुकिंग है तो उसे बाकी दो सीटों का किराया भी मिल जाता था ताकि उड़ान लगातार चलती रहे। अनुबंध समाप्त होते ही कंपनी ने उड़ानें भी बंद कर दीं।

दो अन्य कंपनियों ने भी एयर टैक्सी शुरू की पर वह भी लंबे समय तक नहीं चल सकीं। रीवा एवं दतिया में एयरपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। काम पूरा होते ही इन शहरों तक सीधी एयर टैक्सी सेवा शुरू जाएगी। खजुराहो को भी भोपाल से कनेक्ट करने का प्रस्ताव है।

भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत निजी क्षेत्र की एयरलाइंस कंपनी फ्लायबिग ने इस रूट पर टैक्सी सेवा शुरू करने की सहमति दी है। इस बार 19 सीटों वाला विमान चलाया जाएगा। लोगों को किफायती किराये में सीट मिल सकेगी।

रीवा, दतिया एवं खजुराहो तक अगले साल तक एयर टैक्सी शुरू होने की उम्मीद है। निकट भविष्य में पचमढ़ी तक भी एयर टैक्सी मिलेगी, वहां एयरपोर्ट विकसित होना है। उड़ान योजना में शामिल होने के कारण किराया भी कम होगा।

– रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

Related Articles

Back to top button