देश
छत्तीसगढ़ में IED धमाका, घायल हुआ एक जवान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज यानी गुरुवार को आइइडी (IED) बम धमाका हुआ। इस धमाके में स्पेशल टास्क फोर्स का एक जवान घायल हो गया है। यह धमाका मोरपल्ली वन क्षेत्र ( Morpalli forest) के पास हुआ। यह क्षेत्र चिंतलनार थाना सीमा के अंतर्गत आता है। घायल हुए जवान का इलाज पास ही के एक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस धमाके की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। इससे पहले भी राज्य में कई प्रकार धमाके हो चुके हैं।





