ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim...
खेल

क्या टीम इंडिया में ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं इशान किशन जानिए कितनी है संभावना

 वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाकर इशान किशन ने क्रिकेट प्रेमियों को नया मुद्दा थमा दिया है। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान तेजी से रन बनाने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने इशान को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन देकर नंबर चार पर उतारा। इशान ने इस मौक़े का पूरा फ़ायदा उठाते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 34 गेंदों में 153 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो लगातार छक्के शामिल थे। उन्होंने एक हाथ से लांग ऑन पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिससे कॉमेंटेटर्स सहित सभी क्रिकेट फ़ैंस को ऋषभ पंत की याद आ गई, जो अक्सर ऐसा करते थे। खास बात ये है कि खेल खत्म होने के बाद इशान ने भी इस अर्धशतक का श्रेय ऋषभ पंत को दिया। यहां तक कि जिस बल्ले से उन्होंने अर्धशतक जमाया, वो बल्ला भी ऋषभ पंत का ही था।

इशान को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

इशान किशन ने भले ही एक सप्ताह पहले ही टेस्ट डेब्यू किया हो, लेकिन सेलेक्टर्स और टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। ये उम्मीद है ऋषभ पंत की कमी को पूरा करने की, जो बेहद कम समय में ही टेस्ट क्रिकेट में मैच विनर बनकर उभरे थे। उनके एक्सीडेंट के बाद भीरत को अब तक उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिला है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ सिरीज में वनडे और टी20 टीम में इशान और संजू सैमसन को शामिल किया गया, जबकि टेस्ट मैच में केएस भरत को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन 5 टेस्टों में मौका मिलने के बाद भी भरत कुछ खास प्रभावित नहीं कर सके। उसके बाद दूसरे टेस्ट में इशान किशन को मौका दिया गया। पहले ही टेस्ट में इशान ने साबित किया कि वो ऋषभ पंत का विकल्प हो सकते हैं।

दोनों में समानता

किक्रेट विशेषज्ञों में ऋषभ पंत और इशान किशन को लेकर जो बहस चल रही है उसकी कई वजहें हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और दोनों आक्रामक ढंग से बल्लेबाज़ी कर कभी भी खेल का रुख पलट सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने तो किशन को सीधे डब्ल्यूटीसी के फ़ाइनल में डेब्यू कराने की बात कही थी। लेकिन केवल एक मैच से इशान किशन और ऋषभ पंत की तुलना नहीं की जा सकती। पंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन बनाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में 32 टेस्ट मैचों की 54 पारियों में 5 शतकों के साथ 43.38 की औसत से 2169 रन बनाए हैं। इशान किशन को उस मुकाम तक पहुंचने में काफी समय लगेगा। वहीं ऋषभ पंत को वापसी के बाद अपनी लय में आने के लिए कुछ ही मौकों की जरुरत पड़ेगी। अगर वो इसे भुना नहीं पाए, तो उनके विकल्प के तौर पर जरुर इशान किशन का नाम सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button