ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

अमित शाह 26 जुलाई को आएंगे भोपाल भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तय करेंगे चुनावी मुद्दे

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने तेज कर दी है। लगातार केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश का दौरा कर चुनावी रणनीति बना रहा है। एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 जुलाई को भोपाल आएंगे और पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वे रात्रि विश्राम होटल ताज भोपाल में करेंगे और 27 जुलाई को दिल्ली वापस जाएंगे।

अमित शाह लेंगे अंतिम निर्णय

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने भोपाल में बैठकें कर चुनावी फीडबैक लिया और इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। अब इस पर अंतिम निर्णय शाह लेंगे।

बनेगी चुनाव के लिए कार्ययोजना

विधानसभा चुनाव में भाजपा की दिशा क्या होगी, मुद्दे क्या होंगे और नारे क्या होंगे, इसकी भी कार्ययोजना बनाई जाएगी। शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय में रात्रि आठ बजे से केंद्रीय मंत्री व पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे, जो रात्रि 11.35 बजे तक चलेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 अगस्त को सागर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।

चुनावी समितियों के साथ बैठक करेंगे शाह

विधानसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी ने विभिन्न समितियां बनाई हैं। इनमें इंटरनेट मीडिया, विज्ञापन-क्रिएशन, काल सेंटर, चुनाव आयोग प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास की व्यवस्था संबंधी समिति है। इन समितियों में चार से लेकर 13 सदस्य रखे गए हैं। शाह इन समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे।

Related Articles

Back to top button