ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

मैं बचपन से यही आता रहा मैंने वादा किया था दूधी नदी पर बांध बनाया जाए आज पूरा हो रहा: शिवराज, 2631 करोड़ रुपए का बनेगा दूधी नदी पर बांध

भोपाल: मध्यप्रदेश की नर्मदापुरम जिले में सीएम शिवराज ने बनखेड़ी में 2631 करोड़ 74 लाख से अधिक की दुधी सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि किसानों के कल्याण में मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। दुधी सिंचाई परियोजना से किसानों की समृद्धि के द्वार खुलेंगे। लाड़ली बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा हैं। मेरा बनखेड़ी से पुराना नाता है। मैं बचपन से ही यहां आता रहा हूं। मैंने वादा किया था कि दुधी नदी पर बांध बनाया जाएगा, वह आज पूरा हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा मुझे वनखेड़ी क्षेत्र का बहुत प्यार मिला है। आज मैं वही कर्जा चुकाने आया हूं। दुधी नदी पर 2631 करोड़ से बांध बनेगा, जिससे इस क्षेत्र के खेतों को पानी मिलेगा और किसानों के घर में खुशहाली आएगी। दुधी नदी पर बांध तो बनेगा ही, डोकरीखेड़ा डेम भी बनाया जाएगा। वनखेड़ी के दो मुख्य मार्ग भी उच्च गुणवत्ता के बनाये जायेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पिपरिया बस स्टेंड का भी निर्माण किया जाएगा।

• परियोजना से एक लाख 36 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में सिंचाई होगी

बता दे कि मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाया गया है। पूर्व में किसानों को साल में एक फसल लेना मुश्किल होता था। बता दें कि इस परियोजना से 136000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में सिंचाई कि जा सकेगी। वही उन्होंने यह भी कहा कि अब दो ही नहीं तीन फसल ली जा रही हैं। मूंग की तीसरी फसल की खरीदी भी सरकार द्वारा की जा रही है। किसानों की समृद्धि के लिए हर कदम उठाये जा रहे हैं।

• बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है: शिवराज

बता दें कि लाडली बहनों को लेकर के मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा बहनों की जिंदगी बनाने का कार्य किया जा रहा है। बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है। पहले बेटा-बेटी में फर्क किया जाता था। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद लाड़ली लक्ष्मी योजना और कन्या विवाह/निकाह योजना बनाई। लाड़ली बहना योजना में प्रति माह 1000 रूपये बहनों के खाते में पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में यह राशि 3000 रूपये महीने तक हो जाएगी।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बहनों के लिए संपत्ति की रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क 1% है। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में बहनों की हिस्सेदारी बढ़ रही है। इतना ही नहीं स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को मजबूत किया जाएगा। बहन-बेटी इज्जत के साथ जिए, इसका ध्यान रखा जा रहा है। शराब के अहाते बंद कराए गए हैं। जो बहनों पर अत्याचार करेंगे, उन दुष्टों को कठोर दंड देंगे। अत्याचारियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे। प्रदेश में दुराचारियों को फांसी का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button