ब्रेकिंग
Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे...
खेल

डेब्यू मैच में राहुल द्रविड़ के बैट का खास कनेक्शन पढ़ें नेशनल क्रश स्मृति मंधाना की अनसुनी कहानी

भारत की सबसे लोकप्रिय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का 18 जुलाई को जन्मदिन है। नेशनल क्रश बन चुकी मंधाना ने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वह भारतीय क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। स्मृति मंधाना ने अंडर-19 टूर्नामेंट में 224 रन बनाए थे। स्मृति ने 16 साल की उम्र में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

भाई को देखकर खेलना सीखा

स्मृति मंधाना के क्रिकेटर बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है। दो साल की उम्र में उन्होंने ने अपने बड़े भाई श्रवण को देखकर खेलना शुरू किया। स्मृति और श्रवण के बीच 4 साल का अंतर है। अपने बड़े भाई की तरह स्मृति दाएं हाथ की बल्लेूाजी थी, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि दोनों भाई-बहन बाएं हाथ से बल्लेबाजी करें। अपने पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए महिला क्रिकेटर ने लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया।

2013 में किया था डेब्यू

स्मृति मंधाना ने 5 अप्रैल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। 17 वर्ष की आयु में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच खेला था। इसी साल उन्होंने वनडे डेब्यू भी किया। 13 अगस्त 2014 में मंधाना को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें डेब्यू के पांच साल बाद 2018 में आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर और महिला वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर नामित किया गया। स्मृति ने दो टेस्ट मैच खेले हैं और एक अर्धशतक लगाया है। वहीं, 41 वनडे में 3 शतक और 11 अर्धशतक के साथ 1,464 रन बना चुकी हैं।

राहुल द्रविड़ के गिफ्ट वाले बैट से किया डेब्यू

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति ने राहुल द्रविड़ के गिफ्ट किए बैट से पदार्पण किया था। दरअसल, स्मृति मंधाना के भाई श्रवण की मुलाकात राहुल से हुई थी। उन्होंने पूर्व खिलाड़ी से उनका बल्ला मांग लिया था। मंधाना ने इस बैट से डेब्यू मैच खेला था।

Related Articles

Back to top button