ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
महाराष्ट्र

PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की कही बात

मुंबई (Mumbai) के ट्रैफिक कंट्रोल रूम (Traffic Control Room) को धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) निशाने पर हैं। इन दोनों नेताओं की हत्या की धमकी दी गई है। यही नहीं, आरोपियों ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी।

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल रूम में धमकी भरा संदेश आया। आरोपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निशाने पर हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि सिर्फ दो नेताओं को निशाना बनाने की नहीं बल्कि आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले इसी साल की 22 मई को भी मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया था।

इसमें एक शख्स ने लिखा था कि वो जल्द ही मुंबई में विस्फोट करने वाला है। वहीं, इस धमकी भरे मैसेज से पुलिस अलर्ट हो गई थी और व्यक्ति की पहचान कर उससे घंटों तक पूछताछ की गई थी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Related Articles

Back to top button