ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
देश

हाथी के हमले मे घायल महिला की मौत

जशपुरनगर। हाथी के आक्रमण मे महिला बालमति बाई(45)पति फूलदेव की मृत्यु हो गई। घटना जशपुर जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामचुआं गिधाबहार की है। मृतिका के स्वजनों के अनुसार बालमति मंगलवार की रात गांव के पास स्थित अपने खेत मे लगे हुई फसल को देखने गई थी। रात लगभग 10 बजे वह खेत से घर की ओर वापस लौट रही थी. इसी समय जंगल से निकल कर हाथी ने उस पर आक्रमण कर दिया।

बालमति ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयत्न किया लेकिन अंधेरा होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी। हाथी ने महिला को सूंढ़ से उठाकर पटक दिया। देर रात तक बालमति के घर वापस न लौटने पर स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो वह खेत के पास अचेत अवस्था मे मिली। स्वजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए नारायणपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उपचार के दौरान बालमति की मृत्यु हो गई। जानकारी के लिए बता दे कि खेतो मे धान के पौधे रोपने के साथ ही जिले मे हाथियों की हलचल काफी बढ़ गया है।

एक माह के अंदर हाथी के आक्रमण मे मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले तपकरा वन परिक्षेत्र मे हाथी ने जंगल के रास्ते घर जा रही दो महिलाओ पर आक्रमण कर दिया था। इसमें एक महिला की मृत्यु हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हाथियो के हलचल से जिले मे लगातार जन और संपत्ति हानि का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हाथियो को मानव बस्ती से दूर रखने के लिए के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर सोलर वायर, जीआई वायर फेंसिंग, एलीफेट कारिडोर जैसे प्रयोग कर चुकी है। यहां तक की हाथियों को साथी बनाने के लिए महिला हाथी विशेषज्ञ पार्वती बरुआ की सहायता भी ली जा चुकी है लेकिन ये सारे उपाय सफल नहीं हो सके हैं। इन दिनों वन विभाग हाथियो के साथ सुरक्षित रहने की सीख देने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है।

Related Articles

Back to top button