ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

महाराष्ट्र में संविदा पर पुलिसकर्मियों की भर्ती नहीं, मुंबई पुलिस में 10 हजार जवानों की कमी: फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्य विधान मंडल में जोर देकर कहा कि राज्य में पुलिसकर्मियों की भर्ती संविदा पर नहीं होगी। उन्होंने स्वीकार किया कि मुंबई में करीब 10 हजार पुलिस कर्मियों की कमी है। राज्य के गृह विभाग की जिम्मा भी संभाल रहे फडणवीस ने विधान परिषद में कहा कि मुंबई पुलिस ने राज्य पुलिस के निकाय महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (एमएसएससी) से तीन हजार कर्मियों की मांग की है ताकि मानवबल की कमी को दूर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस में करीब 10 हजार जवानों की कमी है और देश की वित्तीय राजधानी की उचित सुरक्षा इस कमी को पूरा किए बिना नहीं की जा सकती है। इससे पहले विधानसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘कहीं भी पुलिस कर्मियों की भर्ती संविदा पर नहीं होती है और यहां (महाराष्ट्र में) भी नहीं होगी।” विधान परिषद में फडणवीस ने कहा कि एमएसएससी से मांगे गए कर्मियों का इस्तेमाल सुरक्षा, पहरेदारी संबंधी ड्यूटी और अन्य स्थिर कार्यों में किया जाएगा।

विधानमंडल के उच्च सदन में उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें (एमएसएससी कर्मियों को) जांच या कानून व्यवस्था लागू करने से जुड़े कार्य नहीं दिए जाएंगे। यह पुलिस कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति नहीं है …ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।” फडणवीस ने यह जवाब विपक्षी सदस्यों की आलोचना के बाद दी। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया था कि राज्य में पुलिस कर्मियों की भर्ती संविदा पर हो रही है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई पुलिस में 10 हजार पद रिक्त हैं और हर साल 1500 कर्मी सेवानिवृत्त होते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस बल में 2019, 2020 और 2021 में कोई नयी भर्ती नहीं हुई और तीन साल कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 500 पुलिस कर्मियों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि 18,331 पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए राज्यव्यापी प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें से पुलिस आरक्षियों के 14,956 पद , चालक (आरक्षी रैंक) के 2174 और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के कर्मियों की भर्ती शामिल है।

इससे पहले विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, ‘‘आप (सरकार) पुलिसकर्मियों की भर्ती संविदा पर कर रहे हैं। आपके मंत्री भी संविदा पर हैं। जब वे (अधिकारियों) से जानकारी लेते हैं तो वे जवाब को मोड़ देते हैं जिसकी वजह से प्रश्नों का उत्तर देने में समय लगता है। सटीक और बिंदुवार जवाब दें।” जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर आप संविदा पर आना चाहते हैं तो हम इसपर विचार करेंगे। कहीं भी पुलिसकर्मियों की भर्ती संविदा पर नहीं होती है और यह नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button