ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

खड़े ट्रक से टकराते ही फोल्ड हो गई जीप, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला चालक का शव

बीजा/खन्ना: पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में जहां ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं सुबह-सुबह पड़ रही गहरी धुंध वाहन चालकों के लिए काल बन रही है। ऐसा ही एक मामला जी.टी. रोड पर स्थित कस्बा बीजा के पास देखने को मिला जहां वीरवार सुबह गहरी धुंध के चलते एक तेज रफ्तार जीप सड़क के बीच खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसके चलते जीप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि जीप बुरी तरह से चकनाचूर हो गई और गाड़ी के आगे के क्षतिग्रस्त हुए कैबिन को तोडने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। करीब 1 घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से ड्राइवर को बाहर निकाला गया, जिसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ड्राइवर की पहचान योङ्क्षगद्र सिंह वासी गांव पंगारपूर डेरा बसी के रूप में हुई है।  ट्रक ड्राइवर सुदेश कुमार वासी जम्मू ने बताया कि वह दिल्ली से पठानकोट स्क्रैप लेकर जा रहा था कि जैसे ही वह बीजा पुल पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी की शाफ्ट टूट गई।

सुबह होने तथा धुंध होने के चलते वह सड़क के साइड पर खड़े होकर पीछे से आ रहे वाहनों को निकाल रहा था कि अचानक एक तेज रफ्तार बोलैरो जीप आई और आकर ट्रक से टकरा गई। इस दौरान जीप चालक की मौत हो गई। मृतक जीप ड्राइवर योङ्क्षगद्र सिंह के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया गया। उधर मामले को लेकर कोट चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button