ब्रेकिंग
Balodabazar Police: बलौदाबाजार पुलिस का 'समाधान अभियान' सफल, रिकवर किए 63 लाख के मोबाइल; चेहरों पर ल... CGBSE Board Exam 2026: जीपीएम प्रशासन का 'मिशन रिजल्ट', बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने के लिए बनाया यह... Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 'म्यूल अकाउंट' ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; ... Chhattisgarh Politics: धान खरीदी पर रार! भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को घेरा, दागे तीखे सवाल; पूछ... Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ... Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में बोले कमल नाथ- छिंदवाड़ा जाकर देखें हर गांव में बिजली पहुंचाई सड़कें बनवाई

इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह दोपहर में स्कीम 54 स्थित नक्षत्र गार्डन में आदिवासी युवा महापंचायत में शामिल हुए। इस दौरान कन्हैया कुमार भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी युवाओं को संबोधित किया। आदिवासी युवा महापंचायत में आदिवासी समाज ने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के समक्ष अपनी मांगें रखी।

कमल नाथ ने कहा, मैं उस जिले से आता हूं जिसकी आदिवासी आबादी आपके जिले से दोगुनी है। मुझे गर्व है कि आदिवासियों के साथ काम किया, जब मैं जवान था… बूढ़ा नहीं हुआ हूं। नाथ ने कहा, पातालकोट का नाम सुना होगा जहां तीन घंटे पैदल चलना पड़ता था। आदिवासी भाई आम की गुठली को सुखाकर आटा बनाते थे, जो लोग सीमित कपड़े पहनते थे वे आज जींस-टीशर्ट में नजर आते हैं। कमल नाथ ने कहा, मैं यहां मौजूद बच्चों से कहता हूं, आप छिंदवाड़ा जाकर देखें, हर गांव में बिजली पहुंचाई, सड़के बनवाई। पुरानी पीढ़ी ने अपना जीवन काट लिया था, लेकिन मुझे आने वाली पीढ़ी की चिंता थी।

आदिवासियों को गुमराह किया जा रहा है – कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार ने आदिवासी युवा महापंचायत में कहा, मैं आदिवासी समाज के मांग पत्र का समर्थन करता हूं। आदिवासी मांग पत्र में एक जगह लिखा था, आदिवासी महापुरुष…. मैं बताना चाहता हूं आदिवासियों में महिला और पुरुष में भेद नहीं होता है। यही आदिवासियों की संस्कृति है। आदिवासियों की पहचान को वनवासी बताया जा रहा है, गुमराह किया जा रहा है। देश की राष्ट्रपति भी आदिवासी हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आदिवासियों का संसद में स्थान सुनिश्चित किया था।

मैंने आदिवासियों पर कभी अन्याय नहीं होने दिया – दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं जब तक मुख्यमंत्री रहा तो अनुसूचित जाति, जनजाति के साथ अन्याय नहीं होने दिया। कभी ज़मीन पर दबंगों का कब्जा नहीं होने दिया।

Related Articles

Back to top button