ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

चीन से आयातित बिजली उपकरणों पर पाबंदी लगाए सरकार : IEEMA

वडोदरा: इलेक्ट्रानिक सामान बनाने वाली कंपनियों के संगठन आईईएमए ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को बिजली उत्पादन और दूरसंचार से संबद्ध उपकरणों के चीन से आयात पर पाबंदी लगाने पर विचार करना चाहिए। इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन (आईईएमए) के महानिदेशक सुनील मिश्र ने कहा,‘सरकार को चीन से इलेक्ट्रिकल उपकरणों के बढ़ते आयात के मुद्दे पर गौर करना चाहिए। हम चाहेंगे कि बिजली क्षेत्र में चीनी उपकरण नहीं आएं। चीन से आयातित उपकरण देशहित के लिए ठीक नहीं हैं।’

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र से जुड़े उपकरणों के लिए चीन पर निर्भरता देश के लिए खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती है। चीन के साथ आर्थिक गतिरोध की स्थिति में इन कलपुर्जों की मरम्मत ओर उससे जुड़े सामान मिलना मुश्किल हो सकता है।’मिश्र ने कहा कि चीन से पिछले दो दशकों से इलेक्ट्रिकल उपकरणों के आयात में वृद्धि हो रही है। इसके कारण देश को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्रामा का 14वां संस्करण दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो मार्ट में 18-22 जनवरी को होगा। यह इलेक्ट्रिकल उत्पादों की प्रदर्शनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button