ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

लालबर्रा के धपेरा-मोहगांव में 1.80 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूटे

लालबर्रा,बालाघाट। लालबर्रा के ग्राम धपेरा-मोहगांव में महिला पर हमला कर 1.80 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुराने के मामले में पुलिस के हाथ एक दिन का वक्त बीत जाने के बाद भी खाली हैं। इस मामले में पुलिस अब तक सिर्फ यह स्पष्ट कर पाई है कि लूट की घटना में दो नहीं बल्कि तीन लुटेरे संलिप्त थे। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी में पुलिस को तीन लोग संदिग्ध स्थिति में नजर आ रहे हैं।

रेलवे ट्रैक के रास्ते समनापुर, जागपुर की तरफ जाते नजर आ रहे हैं

लालबर्रा थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। इसमें तीन लुटेरे नजर आ रहे हैं, जो रेलवे ट्रैक के रास्ते समनापुर, जागपुर की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलु की जांच कर रही है। श्री भावसार ने कहा कि जल्द ही लुट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पुलिस को वह पेटी मिली है, जिसमें एक लाख 80 हजार रुपये रखे थे। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस को घटना से जुड़े और भी अहम सुराग मिले हैं

पुलिस को घटना से जुड़े और भी अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस आने वाले दिनों में मामले का पर्दाफाश कर सकती है। गौरतलब है कि लालबर्रा के ग्राम मोहगांव-धपेरा में ज्ञानेश्वरी पति आशाराम बसेने के साथ शुक्रवार की रात घर पर लूट की घटना हुई थी। दाे नकाबपोशों ने कीले खरीदने के नाम पर बातों में उलझाया और महिला का मुंह दबाकर आंखों में मिर्ची डाल दी। शोर मचाने पर महिला के सिर पर हथोड़े से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद वहां रुपयों की पेटी जिसमें एक लाख 80 हजार रुपये थे, महिला का मंगलसूत्र आदि सामान लूटकर भाग निकले। वहीं, पिछले सप्ताह कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से लूट के मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

Related Articles

Back to top button